JAMSHEDPUR: मंगलवार को रांची में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री वैंकैया नायडू ने मानगो अक्षेस के विशेष पदाधिकारी जगदीश प्रसाद यादव को पुरस्कृत किया। इस दौरान सीएम रघुवर दास, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह आदि उपस्थित थे। मानगो अक्षेस के विशेष पदाधिकारी जगदीश प्रसाद यादव ने इसके लिए सभी मानगो वासियों व अक्षेस की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत अब तक मानगो में व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण को पूरा किया गया। उन्होंने ब्म्ख्ख् घरों टायलेट बनवाया। लोग कचरा इधर-उधर न फेंके इसके लिए सड़क गली व मैदान के किनारे 989 डस्टबीन लगाए गए। ख्भ् स्थानों पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। 7 पुराने सामुदायिक शौचालय तथा दो सार्वजनिक शौचालय का जीर्णोद्धार किया गया। इसके अलावा स्लम इलाके में क्8 सामुदायिक तथा दो सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है। ठंडा, गर्मी व बरसात लोगों को बचाने के लिए क्क् स्थानों पर यात्री शेड का निर्माण कराया गया। बाजार, सिनेमा हॉल, सार्वजनिक स्थानों क्7 यूरिनल का निर्माण कराया गया। झार?ांड में मानगो पहला स्थान है जहां रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था प्रारंभ की गई।