ऐसी है जानकारी
गौरतलब है कि 89 वर्षीय महाश्वेता देवी ज्ञानपीठ, पद्म विभूषण और मैगसासय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं। उनको निजी बेले व्यू क्लीनिक अस्पताल में चार दिन पहले भर्ती कराया गया था। उस समय से उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ है। फिलहाल अचानक उनकी तबियत खराब होने से साहित्य जगत में चिंता की लहर थी।

डॉक्टरों ने बताया
साथ ही अस्पताल के सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सांस लेने में दिक्कत और वृद्धावस्था से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी कई अन्य परेशानियां भी थीं। इस वजह से उनको भर्ती करना पड़ा है। डॉक्टरों का कहना है कि महाश्वेता देवी की हालत अब बेहतर है। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते में उनको छुट्टी भी दे दी जाएगी।

तब हुआ खबर का खुलासा
बता दें कि इससे पहले उनके बारे में अस्पताल प्रशासन ने किसी को भी जानकारी नहीं दी थी, लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आज शाम अस्पताल पहुंचने के बाद इस खबर का सार्वजनिक रूप से खुलासा हो गया। ममता बनर्जी करीब 20 मिनट तक अस्पताल में रुकीं और उनके हाल-चाल जाने।

inextlive from India News Desk

 

National News inextlive from India News Desk