- छात्रा से छेड़छाड़ का मामला शुक्रवार को स्कूल में रही छुट्टी

LUCKNOW: अलीगंज में रहने वाली क्लास 8 वीं में पढ़ने वाली छात्रा से छेड़खानी के मामले में विकासनगर पुलिस ने सेंट फेडलिस स्कूल के वाइस प्रिंसिपल नैंसी लोबो को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने स्कूल को बंद कर दिया है।

पानी की बॉटल में मिला थ फिनायल

अलीगंज में रहने वाली रोशनी (बदला नामम) से स्कूल में छेड़छाड़ और 3 अगस्त को स्कूल में फिनायल पीने का मामला सामने आया था। आरोप था कि छात्रा की बॉटल में किसी ने फिनायल भर दिया था। हालत खराब होने पर छात्रा को ट्रॉमा में एडमिट कराया गया था। बाद में छात्रा के परिजनों की शिकायत पर विकासनगर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। बाद में छात्रा ने प्रिंसिपल विजय मिंज पीटर, वाइस प्रिंसिपल नैंसी लोबो से पूछताछ भी की थी। छात्रा के परिजनों ने किसी लड़के पर उसे परेशान करने का आरोप भी लगाया था। पुलिस को दिए गए बयान में छात्रा ने प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पर छेड़खानी के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद गुरुवार देर रात पुलिस ने वाइस प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने नैंसी लोबो को जेल भेज दिया।

बंद कर दिया गया स्कूल

वाइस प्रिंसिपल की गिरफ्तारी के बाद स्कूल प्रशासन ने आपात बैठक कर स्कूल को बंद किए जाने का फैसला किया। इसके लिए सभी पैरेंट्स को मैसेज भी भेज दिया गया। भेजे गए मैसेज में स्कूल ने छुट्टी का कोई कारण नहीं बताया है। मैसेज में यह कहा गया है कि स्कूल 12 अगस्त से अग्रिम आदेशों तक बंद किया जाता है।