- बिहार विधानसभा उप चुनाव में एनडीए चार तो महागठबंधन का छह सीट पर कब्जा

- नीतीश कुमार ने बीजेपी को दिखाया ठेंगा, भागलपुर भी नहीं बचा सकी बीजेपी

PATNA (25 Aug) : बिहार में लालू-नीतीश की नई दोस्ती रंग लाई। क्0 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में दोनों ने एक दूसरे को सहारा दिया और बीजेपी गठबंधन को मजा चखाया। जनता ने दो दुश्मनों की नई दोस्ती पर मुहर लगा दी। बीजेपी जहां म् सीटों पर थी वहां से ब् सीटों पर आ गई। आरजेडी पहले की स्थिति में रही और कांग्रेस को एक सीट का फायदा हुआ। कुल मिलाकर ये कि जेडीयू-आरजेडी-कांग्रेस महागठबंधन ने बीजेपी गठबंधन से दो सीटें छीन ली।

सबसे गजब तो ये हुआ

सबसे गजब तो ये हुआ कि बीजेपी के गढ़ में कांग्रेस ने विजय पताका फहरा दिया। अश्विनी चौबे जिस भागलपुर से पांच बार जीतते रहे उस गढ़ को कांग्रेस ने ध्वस्त कर दिया और यहां से अजीत शर्मा चुनाव जीत गए। लोकसभा चुनाव में भागलपुर से बीजेपी कैंडीडेट शहनवाज हुसैन चुनाव हार गए थे। यहां से आरजेडी के बुलो मंडल जीते थे। इस तरह से बीजेपी के गढ़ में बीजेपी की लगातार दूसरी कड़ी हार हुई है।

क्0 सीटों पर कहां से कौन कितने वोट से जीते

नरकटियागंज : बीजेपी की रश्मि वर्मा ने कांग्रेस के फखरूद्दीन खान को क्भ्7ब्ख् वोटों से हराया।

राजनगर : आरजेडी के रामावतार पासवान ने बीजेपी के रामप्रीत पासवान को फ्ब्ब्8 वोटों से हराया।

जाले : रिषि मिश्रा ने बीजेपी के रामनिवास प्रसाद को 77ख्0 वोटों से हराया।

छपरा : आरजेडी के रंधीर कुमार सिंह ने इंडीपेंडेंट सीएन गुप्ता को ख्ब्क्0म् वोटों से हराया।

हाजीपुर : बीजेपी के अवधेश सिंह ने जेडीयू के राजेन्द्र राय को म्क्ख्7 वोटों से हराया।

मोहद्दीनगर : अजय कुमार बुलगानीन ने बीजेपी के राजेश कुमार सिंह को ख्क्भ्फ्0 वोटों से हराया।

परबत्ता : जेडीयू के रामानंद प्रसाद सिंह ने लोजपा के सुहेली मेहता को भ्म्990 वोटों से हराया।

भागलपुर : कांग्रेस के अजीत शर्मा ने बीजेपी के नभय कुमार चौधरी को क्7ख्ख्9 वोटों से हराया।

बांका : बीजेपी के रामनारायण मंडल ने आरजेडी के इकबाल हुसैन अंसारी को 7क्क् वोटों से हराया।

मोहनिया : बीजेपी के निरंजन राम ने जेडीयू के चंद्रशेखर पासवान को क्98भ्ब् वोटों से हराया।