होमटर्फ पर मेजबान यूपी विजाडर्स ने रांची रेज को 4-0 से हराया

LUCKNOW: यूपी विजा‌र्ड्स की घर में जीत की तलाश गुरुवार को पूरी हुई। हॉकी इंडिया लीग के हाईवोल्टेज मुकाबले में यूपी विजा‌र्ड्स ने रांची रेंज को 4-0 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ यूपी विजाडर्स की टीम ने अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। स्पो‌र्ट्स कॉलेज के ध्यानचंद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हार के बाद रांची रेज अब चौथे स्थान पर है। मुकाबले में यूपी विजाडर्स ने दो गोल किए लेकिन एचआईएल को रोमांचक बनाने के लिए इसमें एक मैदानी गोल दो के बराबर गिना जाता है। ऐसे में यूपी विजा‌र्ड्स को 4-0 से जीत मिली। मैच के दौरान दोनों टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया लेकन हॉफ के बाद मेजबानों ने मुकाबले में खेल की स्पीड बढ़ा कर रांची रेज की डिफेंसिव लाइन को मटियामेट कर दिया।

फ‌र्स्ट क्वार्टर- मुकाबले की शुरुआत में दोनों टीमों एक-दूसरे के दमखम का आकलन करने के लिए डिफेंसिव हॉकी अपनाई। हालांकि दोनों टीमों ने कई शानदार मूव बनाए लेकिन यह गोल में कनवर्ट नहीं हो सके। 10वें मिनट में विजा‌र्ड्स को गोल करने का चांस मिला था लेकिन डी के पास मौजूद शमशेर की चूक से यह मौका हाथ से निकल गया।

सेकेंड क्वार्टर- इस बार मेजबानों ने डिफेंसिव खेल छोड़ कर आक्रामक रुख अपना लिया था। ताबड़तोड़ हमलों का समझ ना पाने के कारण रांची रेज से गलती हुई जिसका फायदा मेजबानों को मिला। 19वें मिनट में मिले पहले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलने की जिम्मेदारी रघुनाथ को दी गई। उन्होंने शानदार हिट भी लगाई लेकिन रांची ने इस हमले को नाकाम कर दिया। थोड़ी ही देर में एक और पेनल्टी कार्नर का चांस विजाडर्स को मिला। इस बार भी रघुनाथ इसे गोल में नहीं बदल सके। इस क्वार्टर के अंतिम क्षणों में यूपी विजाडर्स को गोल करने का मौका मिला लेकिन आपसी तालमेल के अभाव में यह भी गोल में कनवर्ट नहीं हुआ।

थर्ड क्वार्टर- यूपी विजा‌र्ड्स ने अपना तेज खेल जारी रखते हुए रांची रेज पर दबाव बना लिया। मैच के 37वें मिनट में टीम को पहला गोल करने में सफलता मिली। रांची की डी में मौजूद यूपी विजाडर्स के खिलाडि़यों ने खेल दिखाया। आकाशदीप के पास पर वॉन आससेव ने बॉल को गोल पोस्ट में डाल दी और टीम की 2-0 की बढ़त दिला दी।

फोर्थ क्वार्टर- अंतिम क्वार्टर में मैच में वापसी के लिए रांजी रेज ने खासी मेहनत की लेकिन तालमेल के अभाव में वह पिछड़ गए। इसी के चलते बेहतरीन मूव बनाने के बाद वह गोल नहीं कर सके। आखिरी दस मिनट रांची ने ताबड़तोड़ हमले किए लेकिन यूपी विजाडर्स ने सभी को नाकाम कर दिया। मैच के अंतिम क्षणों में आकाशदीप ने गेंद बेहतरीन खेल दिखाया। साथी खिलाड़ी से बॉल को कलेक्ट करलने के साथ ही उन्होंने बाएं छोर ने तेज रिवर्स हिट लगाई जो रांची के गोल पोस्ट में पहुंच गई। इसके साथ ही यूपी विजाडर्स ने 4-0 की बढ़त हासिल कर ली।

हमारी टीम ने शानदार खेल दिखाया। शुरुआती पलों में पेनल्टी कार्नर गोल में बदल जाते तो हम भारी अंतर से जीत दर्ज करते।

रेनाल्ट ओल्टमंस

कोच, यूपी विजा‌र्ड्स

हमारी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। लेकिन कुछ जगहों पर हुई चूक की वजह से हम गोल नहीं कर सके।

हरेंद्र सिंह

कोच, रांची रेज

बाक्स

- रांची रेज का पलड़ा रहा है भारी

एचआईएल में रांची रेज और यूपी विजाडर्स के मध्य अब तक कुल सात मुकाबले खेले गए। पांच मुकाबलों में रांची रेज ने जीत दर्ज की और एक मुकाबला ड्रा रहा। यह पहला मुकाबला था जिसमें यूपी विजा‌र्ड्स को जीत मिली है।