RANCHI: मनी लाउंड्रिंग मामले में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के सहयोगी विकास कुमार सिन्हा के एक फ्लैट को प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को अटैच (जब्त) कर लिया। ईडी की टीम ने कांके रोड स्थित पंचवटी अपार्टमेंट में विकास कुमार सिन्हा के फ्लैट नंबर-भ्0ब् को सील कर दिया है। इस फ्लैट की वर्तमान कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है। क्700 स्क्वायर फीट में फैले इस फ्लैट को जब खरीदा गया था, तब इसकी कीमत ख्भ् लाख रुपए थी। प्रवर्तन निदेशालय के रांची सब-जोन ऑफिस की टीम ने कांड संख्या 0ख्/पैट/ख्009 में यह कार्रवाई की। फ्लैट के दरवाजे के पास ही एक नोटिस भी चस्पा किया गया है, जिसमें अटैचमेंट संबंधी कार्रवाई की जानकारी दी गई है।

ख्भ्00 करोड़ के घोटाले का मामला

मधु कोड़ा क्8 सितंबर ख्00म् को झारखंड के पांचवें मुख्यमंत्री बने थे। वो झारखंड में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पहले मुख्यमंत्री बने थे। उनके कार्यकाल में कुल ख्भ्00 करोड़ रुपए के घोटाले का मामला सामने आया था। इसी में विकास कुमार सिन्हा को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें विकास से हवाला के जरिए किए गए लेन-देन के मामले में भी पूछताछ की गई थी। गौरतलब हो कि विकास सिन्हा, विनोद सिन्हा का भाई है। आयकर (आइटी) विभाग के अधिकारियों के अनुसार विनोद सिन्हा इस घोटाले का मुख्य सूत्रधार है और मधु कोड़ा के अच्छे मित्रों में से है।