कानपुर। आज यानी कि 6 अक्टूबर को बॉलीवुड के दिवंगत सुपरस्टार विनोद खन्ना का जन्मदिन है। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर, 1946 को पेशावर (अब पाकिस्तान का हिस्सा) में हुआ था। उनके पिता टेक्सटाइल और केमिकल व्यापारी थे। अपने स्कूल के दिनों में विनोद खन्ना ने 'सोलवा साल' और 'मुगल-ए-आज़म' जैसी बड़ी फिल्में देखी थी, उसके बाद से ही उनका आकर्षण फिल्म लाइन की ओर बढ़ा।

जन्‍मदिन विनोद खन्‍ना: अभिनेता से राजनेता तक का सफर तय करने वाला यह हीरो कभी चला गया था 'ओशो' की शरण में

फिल्मी करियर की शुरुआत

विनोद खन्ना ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत सुनील दत्त की 1969 में रिलीज हुई फिल्म 'मन का मीत' से की थी। इस फिल्म में उन्हें विलेन के किरदार में देखा गया था। बता दें कि विनोद खन्ना ने अपने करियर में कुल 146 फिल्में की थीं। अमर अकबर एंथोनी (1977), मुकद्दर का सिकंदर (1978), दयावान (1988), परवरिश (1977), सूर्या (1989), गद्दार (1973), आदि विनोद खन्ना की पोपुलर फिल्मों में से एक थीं। 1973 में रिलीज हुई बिनोद खन्ना की फिल्म गद्दार को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में वे और दिवंगत एक्टर प्राण एक साथ नजर आये थे। इस फिल्म को हर्मेश मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया था और इसमें विनोद और प्राण के अलावा रंजीत समेत कई एक्टर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद एक ऐसा समय भी आया जब विनोद खन्ना फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर ओशो रजनीश के शरण में चले गए थे लेकिन कुछ ही दिनों बाद 1987 में रिलीज हुई फिल्म इंसाफ से फिर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मारी। इस फिल्म में उनके साथ डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिका में नजर आईं। फिल्मों का सिलसिला जोरों से चलता रहा, फिर उन्होंने 1989 फिल्म सूर्या में काम किया, जो सुपरहिट रही, इसमें विनोद खन्ना के साथ राजकुमार, राज बब्बर, भानुप्रिया, अमरीश पुरी, शक्ति कपूर, अलोक नाथ, सुषमा सेठ आदि मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

राजनीति में एंट्री

विनोद खन्ना ने 1997 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और पंजाब में गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की। हालांकि, इस सीट पर उन्हें 2009 के संसदीय चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन 2014 में वे फिर इस सीट पर जीत गए। 2002 में, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें संस्कृति और पर्यटन मंत्री बना दिया था। बाद में उन्हें विदेश मामलों का पोर्टफोलियो सौंपा गया।

कैंसर से हुआ निधन

विनोद खन्ना एडवांस्ड ब्लाडर कार्सिनोमा (कैंसर) से पीड़ित थे। बीमारी बढ़ने के बाद 31 मार्च, 2017 को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में कुछ हफ्ते भर्ती रहने के दौरान ही 27 अप्रैल, 2017 को विनोद खन्ना का निधन हो गया। बता दें कि मशहूर एक्टर फिरोज खान की मौत भी कैंसर से हुई थी। 

जन्‍मदिन विनोद खन्‍ना: अभिनेता से राजनेता तक का सफर तय करने वाला यह हीरो कभी चला गया था 'ओशो' की शरण में

मीरा कपूर के बाद अब करीना कपूर के घर भी गूंजेगी दोबारा किलकारी

सैफ-करीना फैमिली वकेशन पर दिखे बिंदास, तैमूर और इनाया ने हॉलीडे पर ही सीख लिए ये दो बडे़ काम

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk