कानपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एक महीने की लंबी छुट्टी पर गए हैं। भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चल रही वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में विराट ने कप्तानी की थी। माउंट मउनगनई में खेले गए तीसरे मैच में भारत को जीत दिलाने के बाद विराट वेकेशन पर चले गए थे। अब कोहली और अनुष्का की एक ताजा तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों काफी रोमांटिक होते दिख रहे हैं। ये तस्वीर विराट ने अपने अफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसमें विराट पत्नी अनुष्का के बाहों में बाहें डाल खड़े हैं। हालांकि ये जगह कौन सी है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है मगर दोनों किसी झील के किनारे खड़े हैं।

पत्नी अनुष्का संग उड़ चले विराट

बताते चलें विराट कोहली सोमवार को अनुष्का संग किसी गुमनाम जगह रवाना हुए थे। तब विराट ने जाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें विराट और अनुष्का एक चार्टड प्लेन के सामने खड़े नजर आ रहे थे। विराट ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था, 'हम चले कहीं दूर'। अब वे कहां गए यह तो पता नहीं। बता दें बीसीसीआई ने विराट कोहली पर वर्कलोड को देखते हुए उन्हें करीब एक महीने का रेस्ट दिया है। विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे और फिर तीन टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। छुट्टी पर जाने से पहले विराट कोहली ने प्रेस कांफ्रेंस कर खुशी जताई है। भारतीय कप्तान ने कहा, 'मैं खुश हूं कि टीम का साथ ऐसे वक्त छोड़ रहा जब हम सीरीज जीत चुके हैं। अब मैं तनावमुक्त रह सकता हूं।



साल मे तीसरी बार छुट्टी पर गए
विराट की जगह रोहित शर्मा टीम इंडिया की कमान संभाल रहे। आपको बता दें एक साल के भीतर विराट तीसरी बार छुट्टी पर गए हैं। दिसंबर 2017 में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी के बाद ये तीसरा मौका है जब विराट ने रेस्ट लिया। कोहली ने सितंबर 2018 में आराम फरमाया था। 15 सितंबर से यूएई में खेले गए एशिया कप के लिए भारत की 16 सदस्यीय टीम में विराट कोहली का नाम नहीं था। उनकी जगह रोहित शर्मा को कप्तानी दी गई थी। इससे पहले मार्च में जब टीम इंडिया निदास ट्रॉफी खेलने श्रीलंका गई थी। तब उस टीम में विराट-धोनी सहित कुल 6 बड़े खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया था। इस सीरीज में भी कप्तानी रोहित शर्मा ने की थी और भारत ने बांग्लादेश को हराकर निदास ट्रॉफी का फाइनल जीता था।

Ind vs Nz 5th ODI : धोनी-कोहली ने खेलना भी शुरु नहीं किया था, तब से वेलिंग्टन में हार रही है टीम इंडिया

Cricket News inextlive from Cricket News Desk