दिल्ली में आयोजित हुआ ग्रांड रिसेप्शन
भारतीय कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का गुरुवार को ग्रैंड रिसेप्शन हुआ। इस पार्टी में राजनीतिक जगत से लेकर खेल जगत तक कई बड़े-बड़े चेहरे शामिल हुए। मोदी के अलावा यहां दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव, बीसीसीआइ के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना और आइपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला भी पहुंचे।
रिसेप्शन में लगभग 1000 के करीब मेहमान पहुंचे थे। इसमें विराट के एक एक प्रशंसक को भी निमंत्रण दिया है। बताया जा रहा है कि जिस सोफे पर यह जोड़ी बैठी थी वह लगभग पांच लाख रुपये कीमत का था। रिसेप्शन में 100 तरह की के पकवान परोसे गए। पूरी भारतीय क्रिकेट टीम भी मुंबई रिसेप्शन में दिखेगी क्योंकि 24 दिसंबर को आखिरी टी-20 के बाद सभी 26 दिसंबर को मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में शामिल होंगे। 27 दिसंबर को विराट और अनुष्का पूरी टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका रवाना हो जाएंगे। हालांकि अनुष्का जनवरी के पहले सप्ताह में भारत लौट आ जाएंगी जिसके बाद अनुष्का अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग पूरी करेंगी। दोनों की शादी 11 दिसंबर को इटली में हुई थी।
विराट ने अपनी इस पार्टी में जमकर डांस किया। विराट ने अपने दोस्तों के साथ जमकर ठुमके लगाए। वहीं क्रिकेटर शिखर धवन ने भाभी अनुष्का के साथ खूब डांस किया।
Cricket News inextlive from Cricket News Desk