कानपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को हुआ था। विराट आज 30 साल के हो गए। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सिर्फ क्रिकेट ही नहीं अपने लव अफेयर को लेकर भी खूब चर्चा में रहे। 2017 में अनुष्का से शादी से पहले विराट की जिंदगी में और लड़कियां भी आईं थीं हालांकि कोहली ने कभी अपने उन रिश्तों को खुलकर कबूला नहीं।

विराट बर्थडे : अनुष्‍का के अलावा कोहली की जिंदगी में आईं थी ये चार लड़कियां

1. अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। दोनों का सालों तक अफेयर रहा। 2014 में श्रीलंका के खिलाफ एक मैच में जब विराट कोहली ने स्टेडियम में बैठी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिया, तो इस रिश्ते पर मुहर भी लग गई थी। खैर अब यह कपल हर मौके पर एक-दूसरे के साथ खड़ा नजर आता है। वैसे आपको बता दें अनुष्का से पहले विराट का और लड़कियों से नाम जुड़ा।

विराट बर्थडे : अनुष्‍का के अलावा कोहली की जिंदगी में आईं थी ये चार लड़कियां

2. इजाबेल

ब्राजीलियन मॉडल और एक्ट्रेस इजाबेल के साथ विराट कोहली के रिश्ते को लेकर काफी खबरें सामने आईं थीं। साल 2014 में एक इंटरव्यू के दौरान इजाबेल ने कहा था कि, 'विराट उनके पहले इंडियन फ्रेंड हैं। दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया था। लेकिन इस रिश्ते को पब्लिकली होने से बचाए रखा। खैर बाद में यह अलग हो गए थे।

विराट बर्थडे : अनुष्‍का के अलावा कोहली की जिंदगी में आईं थी ये चार लड़कियां

3. साराह जेन

एक्ट्रेस साराह और विराट की दोस्ती एक पार्टी के दौरान हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती काफी गहरी हो गई थी। लेकिन विराट इधर मैच में बिजी हो गए और साराह भी फिल्मों में व्यस्त हो गईं। बस समय के अभाव में यह रिश्ता यहीं खत्म हो गया।

विराट बर्थडे : अनुष्‍का के अलावा कोहली की जिंदगी में आईं थी ये चार लड़कियां

4. तमन्ना भाटिया

बाहुबली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का नाम भी विराट कोहली के साथ जोड़ा गया था। यह दोनों एक एड के लिए साथ में काम कर रहे थे। यहीं इनकी दोस्ती हुई थी। हालांकि कभी दोनों को पब्लिकली साथ में नहीं देखा गया था।

विराट बर्थडे : अनुष्‍का के अलावा कोहली की जिंदगी में आईं थी ये चार लड़कियां

5. संजना

साल 2009 में कन्नड़ एक्ट्रेस संजना के साथ विराट के रिश्ते की काफी चर्चा हुई। बताया जाता है कि यह दोनों आईपीएल के दौरान साथ में रात में पार्टी करते थे। लेकिन दोनों ने खुलकर इस रिश्ते को कभी स्वीकारा नहीं। संजना ने यहां तक कह दिया था कि, विराट उनके सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

टीम इंडिया में एक कोहली कम था जो दूसरा आ गया, जमकर बना रहा रन

2018 जैसी बल्लेबाजी कोहली ने पूरे करियर में नहीं की, ये आंकड़े देख खुली रह जाएंगी आंखे

Cricket News inextlive from Cricket News Desk