- बढ़ी वायरल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या

- दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक ने बढ़ाई मुश्किलें

<- बढ़ी वायरल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या

- दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक ने बढ़ाई मुश्किलें

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: ठंड ने हल्की दस्तक दे दी है। मौसम के लिहाज से यह अच्छा संकेत हो सकता है लेकिन सेहत के नजरिए से यह खतरनाक है। अचानक हुए मौसम में इस बदलाव से वायरल इंफेक्शन ने एक बार फिर पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। यही कारण रहा कि शनिवार को हॉस्पिटल्स में मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि देखी गई। डॉक्टर्स का कहना है कि मौसम की इस करवट में संभलकर रहना होगा। जरा सी लापरवाही नई मुसीबतें खड़ी कर सकती है।

सर्दी, जुकाम, बुखार और सिरदर्द

मौसम में बदलाव के चलते लोगों में नए नए लक्षण सामने आने लगे हैं। खासतौर से सर्दी जुकाम, बुखार और सिरदर्द ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। बेली, कॉल्विन और एसआरएन हॉस्पिटल की ओपीडी में शनिवार को पांच सौ से अधिक वायरल इंफेक्शन के मरीज पहुंचे। कईयों को जुकाम के चलते खांसी आने की शिकायत थी। डॉक्टरों ने उन्हें नियमित दवा खाने और मौसम से होशियार रहने की सलाह दी। आने वाले दिनों में वायरल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या कई गुना बढ़ने की उम्मीद है।

कूलर और फ्रिज का पानी है मुख्य कारण

जिन लोगों के घरों में अभी भी कूलर चल रहा है और फ्रिज का पानी उपयोग में लाया जा रहा है। उन्हें इससे दूरी बनानी होगी। बदलते मौसम में ये दोनों चीजें खतरनाक हो सकती हैं। वायरल इंफेक्शन से सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को है। वह जल्दी इन बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो बच्चों को इंफेक्टेड पर्सन से दूर रखना जरूरी है। एक बार इंफेक्शन की चपेट में आने के बाद बच्चों को ठीक होने में एक सप्ताह का समय लग सकता है।

ऐसे होगा बचाव

- घर का बना खाना और पानी ही उपयोग में लाएं।

- भीडभाड़ वाली जगहों से दूरी बनाए रखें।

- सोने के लिए पंखे की हवा का खाएं। कूलर को बंद कर दें।

- ठंडे पानी की जगह सादे पानी का उपयोग करें।

- तेज बुखार आने पर ठंडे पानी की पट्टी रखें। डॉक्टर की सलाह लें।

-पिछले तीन चार दिनों से मौसम में हुआ बदलाव खतरनाक साबित हो सकता है। इससे ओपीडी में सर्दी, जुकाम बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मौसम के हिसाब से लोगों को खुद को ढालना जरूरी होगा। रात में पूरे बदन के कपड़े पहनकर निकलें।

डॉ। ओपी त्रिपाठी, सीनियर फिजीशियन

- ये मौसम खासतौर से छोटे बच्चों के लिए नुकसानदेय है। अगर घर में किसी को वायरल इंफेक्शन है तो उसे बच्चों से दूरी बनानी होगी। खांसी और जुकाम होने पर बच्चों को तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। लापरवाही बरतने पर यह नई बीमारियों को दावत दे सकता है।

डॉ। यूसी द्विवेदी, चाइल्ड स्पेशलिस्ट