-ओलम्पियन विवेक सिंह मेमोरियल फाइव ए साइड नाइट हॉकी टूर्नामेंट में विवेक एकेडमी रेड ने काशी क्लब को 7-0 से हराया

-धर्मवीर ने हैट ट्रिक समेत किए पांच गोल, सैफई हॉस्टल ने कैंट स्टार को 3-1 से हराया

VARANASI : ओलम्पियन विवेक सिंह मेमोरियल फाइव ए साइड नाइट हॉकी टूर्नामेंट में विवेक एकेडमी रेड ने शानदार जीत हासिल की। बुधवार को खेले गए मैच में उसने काशी क्लब को 7-0 से हराया। जीत में धर्मवीर की हैट ट्रिक समेत पांच गोल शामिल हैं। वहीं सैफई हॉस्टल ने कैंट स्टार को फ्-क् से हराया।

दनादन दागा गोल

शिवपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए मैच में काशी क्लब के खिलाफ विवेक एकेडमी ने शुरू से बेहतरीन खेल दिखाया। टीम के प्लेयर्स ने तालमेल के साथ खेलते हुए एक के बाद एक गोल किए। धर्मवीर ने टीम का पहला गोल खेल के क्क्वें मिनट में किया। इसके बाद क्7वें, क्9वें, ख्भ्वें और ख्7वें मिनट में गोल किए। अतुल सिंह ने क्ब्वें और अमित कुमार ने ख्9वें मिनट में गोल किए। पराजित टीम की ओर से मैच की समाप्ति तक कोई गोल नहीं हो सका।

जीत के साथ आगे बढ़ा सैफई

इसी ग्राउंड पर दूसरा मैच कैंट स्टार और सैफई हॉस्टल के बीच खेला गया। खेल की शुरुआत में कैंट स्टार ने अच्छा खेल दिखाया। हमले की रणनीति बनाकर खेल रहे टीम के खिलाडि़यों ने कई मौके बनाए। खेल के क्ब्वें मिनट में उन्हें सफलता हासिल हुई। जफर अंसारी ने गोल करके टीम को क्-0 से आगे कर दिया। एक गोल से पिछड़ने के बाद सैफई के प्लेयर्स ने मैदान पर अपनी गति बढ़ा दी। दो मिनट बाद ही टीम के राजेश जायसवाल ने गोल करके स्कोर क्-क् कर दिया। सैफई की ओर से विजय यादव ने खेल के क्8वें मिनट और ख्फ्वें मिनट में अनुज सिंह ने गोल करके स्कोर फ्-क् कर दिया। यही अंतिम स्कोर रहा।