- बनारस सीट पर 1977 में हुई थी सर्वाधिक 55.83 परसेंट वोटिंग

- इस बार वोटर लिस्ट में 1977 से ज्यादा पढ़े लिखे लोग जो बना सकते हैं नया रिकॉर्ड

- लास्ट टाइम 2009 के चुनाव में भी महज 44 परसेंट वोट ही पड़े थे

VARANASI: बनारस में इस बार का लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक है। एक साथ इतनी सारी खास बातें कभी बनारस के लोकसभा चुनाव में नहीं थीं। आज वोटिंग के साथ ये चुनाव इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। क्या आप नहीं चाहेंगे कि बनारस के इस ऐतिहासिक चुनाव में आप की भी भागीदारी हो? अगर हां, तो बस उठिये, निकलिये, बूथ पर पहुंचिये और बटन दबाकर इस ऐतिहासिक चुनाव में अपना नाम भी दर्ज करा लीजिये।

आराम छोड़ दो निकलो और रिकॉर्ड तोड़ दो

जिस शहर के चुनाव की चर्चा अब दुनिया भर में हो रही है। जिस शहर के चुनाव पर दुनिया के सभी छोटे और बड़े देशों की नजर है। जिस शहर के चुनाव के कवरेज के लिए अबतक की सबसे बड़ी मीडिया टीम कैम्प कर रही हो। जिस शहर का चुनाव एक नया इतिहास रचने जा हो। क्या आप ऐसे चुनाव का हिस्सा बनना पसंद नहीं करेंगे? बिलकुल बनना चाहेंगे। मगर क्या करें ये मुई धूप और गर्मी है ना, ये शायद आपको रोके। कहे कि क्या धूप और गर्मी में जान देने जा रहे हैं? बैठे रहिये घर में। आपके एक वोट ना देने से कुछ नहीं होने वाला? तो साहब समझ लीजिये कि आपके अंदर के आलसी इंसान की आवाज आपको उस इतिहास से दूर करने जा रहा है जो जिंदगी भर आपको अफसोस ही देगा।

ज्यादा नहीं बस 15 मिनट

इलेक्शन कमीशन ने बनारस के इस बार के ऐतिहासिक चुनाव के लिए ऐसा इंतजाम किया है आपको अपने बूथ पर मैक्सिमम 15 मिनट ही देना होगा वोट करने के लिए। हां, सुबह और शाम के ये डिस्टेंस पांच मिनट बढ़ सकता है मगर ओवरआल आपको ज्यादा टाइम नहीं लगेगा। आपके लिए चैलेंज है तो सिर्फ घर से निकलने का। ये यकीन जानिये कि यदि आप घर से निकलने में सफल रहे तो बाहर का या बूथ के आस-पास का माहौल आपको इतिहास का हिस्सा बनाने से रोक नहीं पाएगा।

सब बढ़े मगर वोट परसेंट नहीं

बनारस के चुनाव के अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा वोटिंग 1977 में 55.83 प्रतिशत हुआ है। ये सर्वाधिक वोट का रिकॉर्ड है जो 1977 के बाद हुए आठ लोकसभा चुनावों के बावजूद अब तक नहीं टूटा है। तब से लेकर अब तक बनारस में आबादी, पढ़े-लिखों की संख्या, सुविधाएं बढ़ चुकी हैं। बैलेट पेपर की जगह ईवीएम ने ले ली। लोग अपने अधिकार के प्रति जागरूक भी हुए हैं मगर फिर भी शर्मनाक यही है कि लोकसभा के आखिरी इलेक्शन 2009 में वाराणसी में वोटिंग परसेंट 44 ही रहा।

रिकॉर्ड तोड़ना नहीं बनाना है

इस 55.83 परसेंट का रिकॉर्ड तोड़ना टारगेट नहीं है बल्कि बनारस में सर्वाधिक वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाना ही टारगेट है। इसके लिए इलेक्शन कमीशन से लेकर तमाम संगठनों ने ताकत लगा दी है। अब एक आखिरी ताकत आपको लगानी है सोमवार को। घर से निकल कर। वोट देकर। तो उठिये, जागिये, घर से निकलिये और गर्व से अपने पसंदीदा कैंडीडेट को वोट कीजिये। कोई ना पसंद तो तो भी आपके लिए एक नोटा बटन है। उसे ही इस्तेमाल कर अपने अधिकार और विरोध का इस्तेमाल करिये।

कभी ना हुआ था बनारस में ऐसा चुनाव

- ये बनारस लोकसभा का पहला ऐसा चुनाव है जब 40 से भी ज्यादा, टोटल 42 कैंडीडेट्स चुनाव मैदान में हैं।

- बनारस में पहली बार दो राष्ट्रीय स्तर के नेता चुनाव मैदान में है जो अपनी-अपनी पार्टी के स्टार माने जाते हैं।

- ये बनारस का पहला ऐसा चुनाव है जब कोई पीएम कैंडीडेट यहां से चुनाव लड़ने जा रहा है।

- ये पहला ऐसा चुनाव है जब बनारस के इतिहास में सबसे ज्यादा संख्या में वोटर्स अपना सांसद चुनेंगे।

- ये भी पहली बार हो रहा है कि बनारस के चुनाव पर सिर्फ पूरे देश नहीं पूरे दुनिया की नजर है।

- बनारस में इस बार जो राजनीतिक पार्टियों की ओर से चुनाव प्रचार चला वह भी ऐतिहासिक था।

- ये भी पहली बार है जब सभी उम्मीदवारों ने यहां के विकास, गंगा, बुनकरों, काष्ठ उद्योग, पर्यटन की बात की।

- बनारस में वोटिंग परसेंट बढ़ाने के पहली बार व्यापक रूप में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया।

कब-कब पड़ा कितना वोट

लोकसभा चुनाव टोटल वोटिंग

1977 55.83%

1980 53.66%

1984 54.94%

1991 44.79%

1996 40.58%

1998 47.18%

1999 45.02%

2004 42.55%

2009 44.00%

Beat the heat

- जरा सोचिये कि इस गर्मी में यदि आपके घर या पड़ोस का बच्चा रोज स्कूल जा सकता है आप क्यों नहीं?

- सोमवार को यदि आप गर्मी-धूप की वजह से नहीं निकले तो क्या पूरे गर्मी के सीजन में घर में ही रहेंगे। नहीं ना?

- गर्मी तब तक लगती है जब तक आप छांव में होते हैं, बाहर निकलेंगे तो आप गर्मी को आसानी से मात दे देंगे।

- पांच साल के बाद सोमवार को आपको छुट्टी नहीं बल्कि एक खास ड्यूटी दी गयी है जिसे आपको निभाना चाहिए।

वोट डालने से जाने से पहले ये करें

- वोट देने जाने के लिए घर से निकलने से पहले ये चेक कर ले कि आपने अपना मतदाता परिचय पत्र रखा है या नहीं

- वोटिंग डे से एक दिन पहले अपना नाम वोटर लिस्ट में जरूर चेक करें

- वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के लिए अपने इलाके के बीएलओ से कर सकते हैं सम्पर्क

- इसके अलावा आप चाहें तो इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट द्धह्लह्लश्च://ष्द्गश्रह्वह्लह्लड्डह्मश्चह्मड्डस्त्रद्गह्यद्ध.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ/ पर जाकर भी अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं

- अगर वोटर लिस्ट में नाम हैं और आपके पास मतदाता कार्ड नहीं है तो आप फोटो लगी पर्ची से ही वोट दे सकते हैं

- इसके अलावा आयोग की ओर से निर्धारित क्ब् विकल्प में से कोई एक डाक्यूमेंट भी अपने साथ रख सकते हैं

- वोटर पर्ची अपने बीएलओ से ले सकते हैं या फिर इलेक्शन कमीशन की वेवसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं

वोट देने निकल रहे तो रखें ध्यान

- अपना वोटर कार्ड याद से अपने साथ ले लें।

- वोटर कार्ड नहीं है तो सपोर्टिग आईडी प्रूफ ले लें।

- पानी या ग्लूकोज की बोतल साथ लें तो अच्छा रहेगा।

- वोट देने मोबाइल फोन या कैमरा साथ लेकर ना जाएं।

- गर्मी से बचाव के लिए छाता, गमछा भी ले तो अच्छा।

- सुबह 7 से शाम म् बजे के बीच वोट डालने पहुंच जाएं।

बूथ पर ऐसे करे मतदान

- बूथ पर लाइन में लगकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करें।

- पीठासीन अधिकारी को वोटर कार्ड या वोटर स्लिप दिखायें

- निर्देश के अनुसार मतदान रजिस्टर पर अपना सिग्नेचर करें।

- अंगुली पर अमिट स्याही लगाने में पूरा सहयोग दें।

- ईवीएम में अपने पसंदीदा कैंडीडेट के सामने का बटन दबाएं।

- देख लें कि संबंधित चुनाव चिन्ह के सामने छोटी सी लाइट बीप आवाज के साथ जली है या नहीं।

- यदि बीप की आवाज न आए या लाइन ना जले तो या किसी और कैंडीडेट के आगे की लाइट जले तो इसकी शिकायत पीठासीन अधिकारी से कर सकते हैं।

यहां कर सकते हैं शिकायत

चुनाव आयोग ने वाराणसी में इलेक्शन सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की है जहां कोई भी व्यक्ति चुनाव से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करा सकता है।

डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम - 0भ्ब्ख्-ख्भ्00भ्9क् व 0भ्ब्ख्-ख्भ्0भ्9म्फ्

विधानसभा उत्तरी - 0भ्ब्ख्-ख्क्08फ्88

विधानसभा दक्षिणी - 0भ्ब्ख्-ख्क्08फ्89

विधानसभा कैंटोमेंट - 0भ्ब्ख्-ख्क्08फ्90

विधानसभा रोहनिया - 0भ्ब्ख्-ख्क्08फ्87

विधानसभा शिवपुर - 0भ्ब्ख्-ख्क्08फ्8म्

विधानसभा पिण्डरा - 0भ्ब्ख्-ख्क्08ख्8ब्

विधानसभा सेवापुरी - 0भ्ब्ख्-ख्क्08फ्9क्