-पांच मार्च तक बांटे जाने थे Voter ID card

-कुल 65 हजार कार्ड ही पहुंचे जिला निर्वाचन कार्यालय में

ALLAHABAD: अब तो लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम भी घोषित हो गया। एक महीने पहले ही वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन भी हो चुका है। बावजूद इसके अभी तक डिस्ट्रिक्ट में लाखों लोगों के वोटर कार्ड नहीं आए हैं। यह वह वोटर्स हैं जो पहली बार चुनाव में वोट देंगे। प्रशासन की ना-नुकुर से परेशान इन वोटर्स का जोश भी ठंडा पड़ता जा रहा है। ऑफिसेज के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। आखिर चुनाव में एक महीने बाकी रह गए हैं और वोटर कार्ड कब मिलेगा यह एक बड़ा सवाल है?

जुड़े हैं ख्.म्भ् लाख नए मतदाता

अक्टूबर-नवंबर में चले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत कुल ख्.म्भ् लाख नए वोटर्स को जोड़ा गया था। फ्क् जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ था। एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर्स का कहना था कि पांच मार्च तक सभी नए वोटर्स के कार्ड बांट दिए जाएंगे। ऐसा नहीं हुआ और अभी तक गिनती के कार्ड ही आ सके हैं। जबकि, वोटर लगातार ऑफिसेज के चक्कर लगाकर क्वेरी कर रहे हैं। जवाब में उनको सही जवाब भी नहीं मिल रहा है।

बाकी जल्द ही आ जाएंगे

अभी तक डिस्ट्रिक्ट में केवल म्भ् हजार ही नए वोटर कार्ड आ सके हैं। ये रंगीन हैं। ऑफिसर्स का कहना है कि बाकी जल्द ही आएंगे। बता दें कि कुल जुड़े ख्.म्भ् हजार में से रिडुप्लीकेशन के बाद केवल ख्.फ्8 हजार ही नेट वोटर नए जुड़े माने गए हैं। वेडनसडे को इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया। इसके मुताबिक सात अप्रैल से देश के राज्यों में वोटिंग की शुरुआत हो जाएगी।

शहर में केवल पांच हजार ही आए

वहीं शहर में 78 हजार नए वोटर जोड़े गए हैं। इनमें उत्तर, पश्चिम और दक्षिण विधानसभा के क्षेत्र आते हैं। शुरुआती चरण में म्भ्0 और अभी तक कुल भ् हजार ही कार्ड बनकर आ सके हैं। ऐसे में शहरी वोटर भी कम परेशान नहीं हैं। अगर चुनाव से पहले इनको कार्ड नहीं मिले तो दिक्कत पेश आ सकती है। वोट डालने के लिए इन वोटर्स को दूसरे पहचान पत्रों का सहारा लेना पड़ेगा। साथ ही इनके उत्साह पर भी निगेटिव इफेक्ट आएगा।

क्यों हो रही है देर?

वोटर कार्ड बंटने में देर क्यों हो रही है। ये एक बड़ा सवाल है। जानकारी के मुताबिक पहली बार इलेक्शन कमीशन की ओर से रंगीन कार्ड बांटे जा रहे हैं। इनकी मैनुफैक्चरिंग सीधे सेंट्रलाइज्ड दिल्ली से हो रही है। वहीं से पूरे इंडिया में सप्लाई किए जा रहे हैं। ऐसे में लेट-लतीफी का दौर जारी है। म्भ् हजार आने के बाद वोटर कार्ड की अगली खेप कब आएगी, इसकी जानकारी ऑफिसर्स को भी नहीं है।

कुल ख्.म्भ् लाख नए वोटर जोड़े गए हैं। इनमे ंसे म्भ् हजार के वोटर कार्ड आ गए हैं। बाकी कब आएंगे, ये पता नही ंहै। चुनाव से पहले सभी को बांटने का लक्ष्य है।

राम नेवास गुप्ता,

एडीएम प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी