- एमएलसी कैंडिडेट सीपी चंद और जयप्रकाश यादव दोनों ही खुद को बता रहे पार्टी कैंडिडेट

- जयप्रकाश के समर्थन में जिलाध्यक्ष मोहसिन खां ने कई जगहों की सभाएं

GORAKHPUR : इस बार का एमएलसी चुनाव काफी दिलचस्प हो चला है। चुनावी अखाड़े में आमने-सामने 'सपा कैंडिडेट' ही हैं। कार्यकर्ता पशोपेश में हैं कि किसका समर्थन करें। सोमवार को कैंडिडेट सीपी चंद और जयप्रकाश यादव ने जिले के विभिन्न जगहों पर सभाएं की। दोनों का सबसे अधिक जोर इसी बात पर रहा कि वे ही सपा के अधिकृत कैंडिडेट हैं। वहीं सपा के जिलाध्यक्ष मोहसिन खां ने जयप्रकाश को सपा, मुलायम और अखिलेश समर्थित प्रत्याशी करार दिया।

मैं ही हूं असली : सीपीचंद

आप किसी तरह के संशय में न रहे। सपा से अधिकृत असली उम्मीदवार मैं ही हूं। भ्रम फैलाकर पार्टी कार्यकर्ताओं को बरगलाने की कोशिश की जा रही है। पार्टी ने मुझ पर विश्वास किया है। मैं पार्टी की कसौटी पर खरा उतरकर दिखाऊंगा। ये बातें गोरखपुर महराजगंज स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीवार सीपी चंद ने सोमवार को उरुवा में कही। पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में सीपी चंद ने कहा कि यदि सबने इस लायक बनाया तो विधान परिषद में वे सबकी आवाज बुलंद करेंगे। आयोजक बैजनाथ सिंह ने सभी आगन्तुकों का स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता अनुरुद्ध पांडेय व संचालन राज किशोर भारती ने किया। इस अवसर पर राम अवतार पांडेय, राम पूजन उपाध्याय, सन्त पांडेय, बेचन सिंह, बबलू तिवारी, रामजीत सिंह, मनोज सिंह, राज किशोर यादव, सगीर, बबलू शाही, संजय शाही, सत्येंद्र सिंह, संजय सिंह, दयानद सिंह, राम नाथ सिंह, कर्मेन्द्र सिंह, आनन्द तिवारी, संजय पांडेय, साधना सिंह, रविन्द्र दुबे आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

जयप्रकाश हैं अधिकृत प्रत्याशी : मोहसिन

विधान परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी जयप्रकाश यादव के समर्थन में सोमवार को कौड़ीराम में समारोह का आयोजन किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में जयप्रकाश यादव ने कहा कि उन्होंने हमेशा सभी वर्ग के लोगों की सेवा की है। इसी का परिणाम है कि सर्वसमाज के लोग दिल खोलकर उनके साथ हैं। लोगों के इस प्यार के कारण उनकी जीत सुनिश्चित है। सपा नेताओं ने मंच से ब्लॉक के 119 वोटरों में से 114 के कार्यक्रम में उपस्थित रहने व समर्थन होने का दावा किया गया। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष मोहसिन खां ने कहा कि कुछ तकनीकी कारणों से चुनाव आयोग की कागजी कार्यवाही में भले ही कोई और प्रत्याशी है लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के घोषित प्रत्याशी पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव ही हैं। सपा कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधि मिलकर जयप्रकाश की जीत सुनिश्चित कराएंगे। सम्मेलन को पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रबली यादव, अवधेश यादव, पूर्व विधायक शारदा देवी ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में कौड़ीराम ब्लॉक के पंचायत प्रतिनिधियों को उत्तरीय देकर जयप्रकाश यादव ने सम्मानित किया। उक्त अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा, जवाहर लाल मौर्य, नन्दलाल कन्नौजिया, विनोद नायक, मन्तोष यादव, सुरेन्द्र नाथ यादव, अखिलेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे। संचालन सपा नेता अनुराग श्रीवास्तव व अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामप्रसाद यादव ने किया।

निर्विरोध हो गए होते जयप्रकाश

बांसगांव में जयप्रकाश यादव के पक्ष में हुए समारोह में डॉ। मोहसिन खां ने कहा कि गोरखपुर-महराजगंज स्थानीय निकाय विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र से सपा कैंडिडेट जयप्रकाश निर्विरोध चुनाव जीत रहे थे। दुर्भाग्य से इसी बीच हुए एक नाटकीय घटना क्रम में सीपी चंद ने नामांकन दाखिल कर दिया। भ्रम की कोई स्थिति नहीं है। जयप्रकाश ही सपा कैंडिडेट हैं। उनकी जीत के लिए कार्यकर्ता जी जान से लग जाएं। इस मौके पर एमएलसी कैंडिडेड जयप्रकाश ने कहा कि उनके लिए चुनाव में उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। वे सेवा करते रहे हैं और करते रहेंगे। इस मौके पर डॉ। अशोक सिंह, रामप्रवेश यादव, किसान सिंह, संजय पहलवान, पूर्व चेयरमैन अंशुमान सिंह, राजेन्द्र यादव, पूर्व विधायक शारदा देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश यादव, चन्द्रबलि यादव, सीपी सिंह, रविन्द्र यादव, राजू सिंह, प्रेमप्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि व सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।