10 देशों में अपनाई जाती है भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली  72.5 करोड़ की वोटर संख्या वाला भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, इस प्रणाली को दुनिया के 10 देशों में अपनाया जाता है, इसमें ग्रीस, साइप्रस, पेरू, ऑस्ट्रिया, अर्जेटीना, सिंगापुर समेत तकरीबन दुनिया के 10 देशों में यह प्रक्रिया लागू है।
ग्रेजुएट वोटर एक नजर में

जिला    ग्रेजुएट    टीचर

आगरा               29885             5149
मथुरा                10201            3122
फीरोजाबाद          24511            2432
मैनपुरी              22593            3225
प्रश्न: वोटर कार्ड बनवाने के लिए कहां सम्पर्क करें
उत्तर: किसी भी व्यक्ति को अपना वोटर कार्ड बनवाने के लिए अपने बीएलओ या तहसील पर बने मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर सम्पर्क करना चाहिए।

प्रश्न: वोटर कार्ड बनवाने के लिए कौन सा फॉर्म भरना होगा.
उत्तर:  पहली बार वोटर कार्ड बनवाने के लिए फॉर्म संख्या 6 और कार्ड में करेक्शन कराने के
लिए फॉर्म संख्या 8 भरना होगा। ये फॉर्म आप तहसील स्थित मतदाता केन्द्र से प्राप्त कर
सकते हैं, यदि वहां फॉर्म प्राप्त नहीं हो तो आप कलेट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न: क्या वोटर कार्ड बनवाने के लिए किसी प्रकार का शुल्क देय है.
उत्तर: नहीं वोटर कार्ड बनवाने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क देय नहीं है। हां डुप्लीकेट कार्ड के लिए 10 रुपये देने पड़ेंगे।

प्रश्न: हमारे पास किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं है, हम कैसे बनवाएं वोटर कार्ड
उत्तर: जिन व्यक्तियों के पास किसी भी प्रकार के दस्तावेज नहीं हैं,जो सिटी में किराए पर निवास कर रहे हैं, उन्हें वोटर कार्ड बनवाने के लिए तहसील स्थित मतदाता केन्द्र पर जाकर एक शपथ पत्र देना होगा। इसके अलावा वे अपने मकान मालिक या वार्ड के पार्षद का प्रमाण पत्र भी दे सकते हैं। इसके अलावा वे बिजली बिल टेलीफोन बिल की प्रति भी लगा सकते हैं।

-पंकज कुमार, डीएम आगरा

जो मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना चाहते हैं, वे मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर जाकर फॉर्म संख्या 6 और विसंगति के लिए फॉर्म संख्या 8 भर सकते हैं, अगर किसी प्रकार की दिक्कत है तो निर्वाचन कंट्रोल रूम में कंप्लेन की जा सकती है।