लास्ट फेज में बरेली में चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर माहौल भी बनने लगा है। ज्यादा से ज्यादा वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आगे आएं इसके लिए चुनाव आयोग भी पूरी तैयारी में है। जिले के वोटर्स को अवेयर करने के लिए भी प्रयास खूब हो रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि कितने प्रतिशत वोटर घरों से बाहर निकलकर वोट कास्ट करेंगे। दूसरी तरफ आंकड़ों की हकीकत पर गौर करें तो अजीब स्थिति पैदा हो रही है। सच्चाई यह है डिस्ट्रिक्ट में वोटर्स की संख्या के हिसाब से एवरेज टाइम भी निकाला जाए तो सौ प्रतिशत वोटिंग के लिए करीब 27 घंटे चाहिए।

बस एक सवाल

कैसे होगा सौ प्रतिशत मतदान यह एक सवाल सबके जहन में गूंज रहा है। डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन से लेकर निर्वाचन कार्यालय अपने काम में जुटा है। अधिक से अधिक लोग अपना वोट कास्ट करें इसके लिए प्रयास हो रहे हैं, लेकिन आंकड़ों की गणित पर नजर दौड़ाएं तो कई रोचक पहलू सामने आते हैं

टोटल 281 बूथ हैं

वोटर लिस्ट के हिसाब से बरेली डिस्ट्रिक्ट में कुल वोटर्स की संख्या 336698 है। जबकि कुल बूथ 281 हैं। ऐसे में एक अनुमान के मुताबिक अगर किसी बूथ पर जिसमें वोटरों की संख्या लगभग 1200 है और वे अपने वोट को कास्ट करते हैं और हर वोट को डलवाने में लगभग 2 से 3 मिनट का समय लगता है। तो इस हिसाब से लगभग वोटों को डलवाने में 26 से 27 घंटे का समय लगेगा। अगर 1200 के आधे वोटर भी अपने वोटिंग राइट का इस्तेमाल करें तब भी लगभग 13 घंटे का समय लगेगा। ऐसे में सौ परसेंट मतदान किसी ख्वाब से कम नहीं है। इसे लेकर डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन को कोई प्रॉब्लम नहीं है। डीएम सुभाष चंद्र शर्मा के मुताबिक लोग कम से कम 5 बजे से पहले हर हालत में बूथ पर वोट डालने के लिए लाइन में लग जाएं। उन्होंने कहा कि हम उन सभी लोगों को वोट डलवाएंगे जो समय पर बूथ पहुंच जाएंगे।

भले ही एडमिनिस्ट्रेशन अपनी ओर से कुछ भी कर ले लेकिन हमें अभी भी सौ परसेंट वोटिंग को लेकर डाउट है।

- अरुण यादव, स्टूडेंट

एडमिनिस्ट्रेशन का जज्बा काबिले तारीफ है, लेकिन इस बात में कुछ आशंका तो जरुर है कि इस बार वोटिंग परसेंट 60 को क्रास करेगा।

- अनीस अहमद, स्टूडेंट

एडमिनिस्ट्रेशन जो कर रहा है वो एक अच्छा प्रयास है। लोगों को भी इसमें बढ़ चढ़ कर पार्टिसिपेट करना चाहिए।

- मोहम्मद इस्लाम अंसारी, स्टूडेंट

हम अपनी ओर से सारे इंतजाम कर रहे हैं कि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

- सुभाष चंद्र शर्मा, डीएम

बरेली डिस्ट्रिक्ट के नौ विधानसभा

क्षेत्र में वोटर्स की संख्या

विधानसभा       महिला          पुरुष         कुल

शहर             187322       1409370   336898

कैंट              158260       127262    285526

आंवला          137972       107925    245901

बहेड़ी            158008       129412    287421

बिथरी           169189       130899    300092

फरीदपुर         148151       115974    264127

भोजीपुरा        158008       128717    286722

मीरगंज         151976       122143    274121

नवाबगंज       139981       114623    254610

एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक किन्नरों की संख्या 31 है.

इसी तरह से अगर बरेली शहर विधानसभा क्षेत्र के वोटर लिस्ट को गौर से देखें तो-

भागसंख्या                एरिया              वोटर

1                   छावनी अशरफ खां     1930 

2                   भूड़                      1373

3                   जाटवपुरा               1609

4                   संजयनगर              1726

5                   हजियापुर               2258

6                  जोगी नवादा             1349

7                  शेरपुर                    2000

8                  कर्मचारी नगर           1700

9                  वसंत विहार             1937

10                मिथिलापुरी              1826

Report by: Amber Chaturvedi