-दोनों यूनिवर्सिटी में 55 परसेंट से अधिक पड़े वोट

VARANASI

विधानसभा चुनाव में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ व संस्कृत यूनिवर्सिटी में भ्भ् परसेंट से अधिक वोट पड़े। हालांकि दोनों कैंपस में विद्यापीठ व संस्कृत यूनिवर्सिटी के टीचर्स व कर्मचारियों का वोट नहीं था। संस्कृत यूनिवर्सिटी कैंपस में रहने वाले टीचर्स व कर्मचारियों का नाम तीन पोलिंग सेंटर पर था। राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के अलावा नाटी ईमली व तेलियाबाग स्थित स्कूल्स में भी कई कर्मचारियों व टीचर्स का नाम दर्ज था। इसी प्रकार काशी विद्यापीठ के टीचर्स व कर्मचारियों का वोट एओ मुस्लिम इंटर कॉलेज के अलग-अलग बूथों पर था। इन बूथों पर अन्य क्षेत्रीय लोगों के भी वोट पड़े। ऐसे में टीचर्स व कर्मचारियों ने कितने परसेंट वोटिंग किया। इसका सटीक आंकड़ा नहीं मिल सका। हालांकि दोनों कैंपस में रहने वाले टीचर्स ने 90 परसेंट वोट पड़ने का दावा किया है। वहीं कर्मचारियों की ड्यूटी इलेक्शन में लगे होने के कारण वह अपने वोट का प्रयोग अपने पोलिंग सेंटर पर नहीं कर सके। कर्मचारियों के परिवार वाले लगभग 8भ् परसेंट वोट देने निकले। इस प्रकार विद्यापीठ व संस्कृत यूनिवर्सिटी के टीचर्स व कर्मचारियों ने झूमकर वोट किया।

लिस्ट से गायब रहे नाम

यूनिवर्सिटी के कई टीचर्स व कर्मचारियों का नाम वोटर लिस्ट से गायब होने की कम्प्लेन रही। संस्कृत यूनिवर्सिटी स्थित पोलिंग सेंटर में पियरिया पोखरी के करीब ख्00 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब रहा। जबकि उनके पास वोटर आई कार्ड भी था। इसे लेकर बीएलओ से किचकिच भी हुई। अंतत: उन्हें वापस जाना पड़ा।

वोटिंग का परसेंट

-सुबह नौ बजे :क्क् परसेंट

-सुबह क्क् बजे: ख्8 परसेंट

-दोपहर एक बजे: फ्ब्.फ्9 परसेंट

-दोपहर तीन बजे : ब्7.ब्फ् परसेंट

-शाम पांच बजे : भ्भ् परसेंट