PATNA: पटना के दो प्रखंडों में गुरुवार को पंचायत चुनाव का दूसरा तरण शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। दूसरे चरण में बिक्रम में म्0 फीसदी जबकि बिहटा में म्ख् फीसदी लोगों ने मतदान किया। मतदान के दौरान पटना के डीएम संजय कुमार अग्रवाल खुद मुस्तैद दिखे। डीएम ने बिक्रम और बिहटा के महिला आदर्श मतदान केन्द्रों समेत कई अन्य बूथों का निरीक्षण किया। सभी वोटिंग सेन्टर्स पर सशस्त्र बल तैनात था। इसके साथ गश्ती दल दंडाधिकारी और सुपर जोनल दंडाधिकारी भी इन इलाकों में लगातार कड़ी निगरानी कर रहे थे। खासकर महिला आदर्श केन्द्रों पर महिलाओं का उत्साह देखने लायक था। आदर्श मतदान केन्द्रों में ''पालना'' की भी व्यवस्था थी जहां महिला मतदानकर्मी के साथ-साथ महिला मतदाताओं के बच्चे भी मनोरंजन कर रहे थे। इन पिंक बूथों पर डॉक्टर और एंबुलेंस की व्यवस्था भी थी। पंचायत चुनाव में बिक्रम प्रखंड के लिए पार्वती हाई स्कूल और बिहटा प्रख्ाड के लिए केला गोदाम, बाजार समिति राघोपुर में स्ट्रांग रुम बनाया गया है।