नगर निकाय चुनाव के लिए आज डाले जाएंगे वोट

प्रत्याशियों ने घर-घर पहुंचकर मांगे वोट, पोलिंग पार्टियां पहुंची

इलाहाबाद के नगर निकायों की नयी कार्यकारिणी के चयन के लिए रविवार को वोट डाले जाएंगे। ड्रोन कैमरे की निगरानी में शनिवार को पोलिंग पार्टियों को मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। मतदान केन्द्रों के भीतर की सुरक्षा पैरा मिलिट्री फोर्स और बाहर की व्यवस्था पुलिस के हवाले रहेगी। चुनाव के लिए जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। रविवार को शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जिले में नौ नगर पंचायतों के साथ एक नगर निगम के लिए चुनाव हो रहा है। अध्यक्ष और मेयर पद की दौड़ में कुल 1669 प्रत्याशी हैं।

01

पद मेयर नगर निगम

24

मेयर का चुनाव लड़ रहे कुल प्रत्याशी

09

पद अध्यक्ष नगर पंचायत

91

प्रत्याशी हैं अध्यक्ष पद के दावेदार

80

पार्षद चुने जाएंगे नगर निगम के लिए

201

सभासद चुने जाएंगे नगर पंचायतों के लिए

880

प्रत्याशी हैं पार्षद पद की दौड़ में

674

नगर पंचायतें

सिरसा, हंडिया, भारतगंज, कोरांव, शंकरगढ़, झूंसी, लालगोपालगंज, मऊआइमा, फूलपुर

नगर निगम इलाहाबाद