- नवाबगंज पक्षी विहार में लगा वीआईपी सैलानियों का जमघट

- कड़े सुरक्षा प्रबंधों के कारण आम सैलानी हुए परेशान UNNAO: शासन ने स्थानीय पक्षी विहार में नवंबर माह से आये हुए प्रवासी पक्षियों एवं यहां के सौन्दर्यीकरण को देखने के लिए विभिन्न राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों के परिजनों को यहां भ्रमण के लिए भेजा। जहां वाइल्ड लाइफ के कर्मचारियों ने यहां भ्रमण के लिए पहुंचे दल को पैदल पथ, साइकिल पथ, डियर पार्क का भ्रमण कराया साथ ही पक्षी विहार की बनी एक लघु फिल्म भी संग्रहालय में दिखाई।

ख्0 राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष

जानकारी के अनुसार राजस्थान, बिहार, त्रिपुरा, असाम, केरला, आंध प्रदेश सहित ख्0 राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों की लखनऊ में तीन दिवसीय बैठक चल रही है। इसमें उनके परिवार के लोग भी साथ आये हुए हैं। प्रदेश सरकार ने उनके मनोरंजन के लिए उनके परिवारिक सदस्यों एवं सचिवालय कर्मचारियों को पक्षी विहार के सौंदयीकरण का लुफ्त उठाने भेजा। यह दल सुबह लगभग क्0 बजे पक्षी विहार पहुंचा।

टेलीस्कोप से किए दीदार

भ्रमण के लिए पहुंचे दल को वाइल्ड लाइफ के कर्मचारियों ने झील का भ्रमण कराया। वहीं झील में दूर देश से आये पंरिदों का भी दीदार टेलीस्कोप के माध्यम से कराया साथ ही उनके बारे में विस्तार से जानकारियां दीं। इसके बाद दल ने यहां के डियर पार्क, सायकिल पथ एवं पैदल पथ के रास्ते भी देखे। वार्डेन संजय श्रीवास्तव एवं रेंजर रघुनाथ मिश्रा ने विधानसभा अध्यक्षों के परिवारिक सदस्यों को संग्रहालय में पक्षी विहार पर बनाई गयी एक लघु फिल्म भी दिखाई। दल की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स लगाया गया था।