-आज पहली बार मनाया जाएगा राज्य पर्यटन दिवस

-हेरिटेज वॉक में गाइड टूरिस्ट्स को काशी के घाट, प्राचीन मंदिर व शहर का कराएंगे भ्रमण

VARANASI

यूपी में पहली बार मनाए जा रहे पर्यटन दिवस के मौके पर रविवार को हेरिटेज वॉक का शुभारंभ होगा। इसके साथ ही बनारस हेरिटेज वॉक के मामले में प्रदेश का दूसरा शहर बन जाएगा। दो साल पहले लखनऊ में हेरिटेज वॉक का शुभारंभ हुआ था। हेरिटेज वॉक में टूरिज्म डिपार्टमेंट के गाइड इंडियन व फॉरेनर टूरिस्ट्स को काशी के घाट के साथ प्राचीन मंदिर व शहर का भ्रमण कराएंगे।

सुबह साढ़े छह बजे होगी शुरुआत

टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए स्टेट गवर्नमेंट क्ब् फरवरी को वेलेंटाइन डे के बजाए पर्यटन डे के रूप में सेलिब्रेट कर रही है। रीजनल टूरिज्म ऑफिसर रवींद्र कुमार ने बताया कि अस्सी घाट से इसकी शुरुआत रविवार सुबह म्.फ्0 बजे होगी। हेरिटेज वॉक में टूरिस्ट्स को अस्सी घाट से हरिश्चंद्र घाट होते हुए दशाश्वमेध घाट, मणिकर्णिका घाट के किनारे बसे प्राचीन शहर, मंदिर व शाम को गंगा आरती दिखाई जाएगी। राज्य पर्यटन दिवस के मौके पर रविवार को हेरिटेज वॉक के लिए कोई फीस नहीं लगेगी, जबकि सोमवार से इसकी निर्धारित फीस देनी होगी। रवींद्र कुमार ने बताया कि बनारस के बाद आगरा में भी हेरिटेज वॉक की तैयारी चल रही है। आगरा तीसरा हेरिटेज वॉक शहर होगा। उन्होंने बताया कि सभी होटल प्रबंधक टूरिस्ट्स को इस मौके पर ख्0 से ख्भ् फीसदी की छूट भी देंगे।