- जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण जी नेतृत्व में दिल्ली से निकली है यात्रा

VARANASI:

जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्याहरवें आचार्य महाश्रमण जी की अगुवाई में दिल्ली से निकली अहिंसा पदयात्रा बुधवार को काशी पहुंची। यात्रा में भ्क् साध्वी, ब्फ् साधु संत और उनके पीछे दो सौ से अधिक भक्त व अनुयायी चल रहे हैं। अहिंसा यात्रा का महमूरगंज में भव्य स्वागत किया गया। वहां से गाजे बाजे के साथ हाथों में सद्भावना, नैतिकता व नशामुक्ति के सद्विचार लिखी तख्तियां व बैनर लेकर बच्चे भजन कीर्तन करते चल रहे थे। इसके बाद अहिंसा यात्रा आकाशवाणी से होते बैंक कॉलोनी स्थित तेरापंथ भवन पहुंच कर समाप्त हुई। यहां पर आचार्य महाश्रमण जी का मेयर रामगोपाल मोहले सहित विशिष्टजनों ने अभिनंदन किया। आचार्य महाश्रमण ने कहा कि संयम से व्यक्तित्व का विकास होता है। हर व्यक्ति को आपस में सद्भावना, नैतिकता, नशामुक्ति जैसे बातों का प्रचार-प्रसार करना चाहिए। साध्वी प्रमुख कनक प्रभा ने भी भक्तों को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रो। सुधा जैन, मीना जोशी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। स्वागत कार्यक्रम संयोजक श्री शांतिलाल जैन, शेषपाल गर्ग, विरेन्द्र कुमार मालू ने तथा संचालन दिनेश मुनि ने किया। आभार जैन श्वेतांबर तेरापंथ के मंत्री राजेन्द्र शेखानी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर विरेन्द्र सेठिया, पवन सुराना, साहिल गर्ग, सुनील जैन, अशोक सिंध्वी आदि लोग शामिल थे।