छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्क : एक लाख का इनामी अपराधी मानगो उलीडीह शिव मंदिर लाइन निवासी राजा शर्मा उर्फ राजन शर्मा उर्फ सोनू को पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह बागबेड़ा के स्टेशन क्षेत्र से उस समय गिरफ्तार कर लिया। जब वह ट्रेन से उतर स्टेशन रोड की ओर जा रहा था। वह रांची भागने वाला था। इसकी जानकारी देते हुए एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने पत्रकारों को बताया किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने को वह जमशेदपुर आया हुआ था। गोपनीय सूचना पर उसकी गिरफ्तारी की गई। उसके खिलाफ हत्या के तीन मुकदमे समेत 10 आपराधिक मामले दर्ज है। इनमें तीन मामलों उसके खिलाफ आरोप पत्र भी पुलिस समर्पित कर चुकी है।

गैंगवार में भी रहा था शामिल

5 जनवरी 2015 को उलीडीह थाना क्षेत्र राजा मैदान निवासी बस एजेंट सुरेंद्र सिंह के पुत्र मनोज सिंह उर्फ मनोज लिकलिक की तलाश में राजा शर्मा एवं उसके 10-12 सहयोगी उनके घर पर गए थे। मनोज के घर पर नही मिलने पर अपराधियों ने सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से राजा शर्मा फरार था। मानगो में अगस्त 2016 से जनवरी 2017 तक गणेश सिंह और अमरनाथ सिंह के बीच वर्चस्व को लेकर हुए गैगवार में उसकी अहम भूमिका थी। गणेश सिंह के लिए उसने मानगो गौड़ बस्ती निवासी अमरनाथ सिंह के घर पर फाय¨रग की थी। उसके भाई पर जानलेवा हमला किया गया। राजा के सहयोगी रिपीट कॉलोनी निवासी आशीष श्रीवास्तव उर्फ भूरिया को 4 मार्च को उलीडीह पुलिस ने पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था।

इन मामलों में था वांटेड

1. एमजीएम थाना क्षेत्र में स्क्रैप कारोबारी सोनू अग्रवाल की 27 अक्टूबर 2009 को कर दी थी हत्या

2. मानगो गुरुद्वारा रोड निवासी छात्रा नेता इंद्रजीत सिंह उर्फ टुनटुन सिंह की 30 अप्रैल 2009 को हत्या

3. मानगो डिमना रोड में 26 जनवरी 2016 को अमरनाथ सिंह के भाई पर फाय¨रग

4. 12 अक्टूबर 2010 को अवैध पिस्तौल के साथ राजा शर्मा गिरफ्तार