>RANCHI: रांची नगर निगम में महिला पार्षद बहुमत में हैं। भ्भ् वार्ड वाले इस रांची नगर निगम में फ्क् वार्ड में महिला पार्षद ही चुन कर आई हैं। यानी यहां पर आधी आबादी का पूरा प्रतिनिधित्व है। इसके बाद भी इस सिटी में सफाई व्यवस्था बदहाल है, जबकि माना जाता है कि महिलाएं साफ-सफाई और रख-रखाव पर विशेष ध्यान देती हैं। ऐसे में आई नेक्स्ट ने एक रियलिटी चेक कर यह जानने का प्रयास किया है कि आखिर ये महिला वार्ड पार्षद अपने वार्ड की जनता के लिए क्या काम कर रही हैं। अगर उनके वार्ड का कोई आम आदमी गंदगी साफ करवाने के लिए कॉल करता है, तो उनका क्या रिस्पांस होता है।

पत्‍‌नी की जगह पार्षद का काम करते हैं पति

रांची नगर निगम की कमान भले ही महिला पार्षदों के हाथ में दिखती हो। आखिर आम लोगों ने ही इन महिलाओं को वोट देकर पार्षद चुना है, लेकिन इनमें से कुछ महिलाएं सिर्फ नाम की ही पार्षद हैं, पार्षद के रूप में धाक तो इनके पतियों की ही है। पत्‍‌नी की जगह उनके पति ही पार्षद का काम कर रहे हैं। यह आईनेक्स्ट की रियलिटी चेक में सामने आया।

क्-पत्नी पार्षद हैं, तो काम मुझे ही करना है ना

वार्ड : फ्क्

पार्षद: आशा देवी

वार्ड फ्क् में सफाई की समस्या को लेकर आईनेक्स्ट रिपोर्टर ने जब यहां की पार्षद आशा देवी के मोबाइल नंबर 9फ्फ्ब्फ्म्9ख्ब्ब् पर कॉल किया, तो उन्होंने कॉल रिसीव किया। यह बताने पर कि इस वार्ड में सफाई नहीं हो रही है। इसके लिए आप क्या कर रही हैं। इतना सुनते ही पार्षद ने फोन अपने पति को पकड़ा दिया। जिन्होंने कहा कि बताईए क्या काम है। यह पूछने पर कि क्या आप पार्षद हैं? उन्होंने कहा-हां, मैं ही पार्षद हूं, आप काम बताईए। रिपार्टर ने जब कहा कि इस वार्ड की पार्षद तो महिला है, उनका नाम आशा देवी है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हां, वह मेरी पत्‍‌नी हैं आप काम बताईए। मैं ही सारा काम देखता हूं। इसके बाद रिपोर्टर ने जब अपना परिचय दिया तो पार्षद पति ने अपना नाम अनिल कुमार गुप्ता बताया और सफाई देते नजर आए।

ख्-हां, मैं ही पार्षद हूं

वार्ड: ब्फ्

पार्षद: चंदा देवी

वार्ड नंबर ब्फ् की पार्षद चंदा देवी हैं। इस वार्ड में गंदगी की सफाई के लिए आई नेक्स्ट रिपोर्टर ने जब इनके मोबाइल नंबर 9फ्फ्ब्7ख्9भ्ख्9 पर कॉल किया, तो फोन उनके पति कृष्णकांत ने उठाया। यह पूछने पर कि क्या वार्ड नंबर ब्फ् के पार्षद से बात हो रही है, उन्होंने कहा-हां, आप कौन बोल रहे हैं। यह बताने पर कि वार्ड में गंदगी पसरी है, इसी को साफ करवाने के लिए फोन किया था। क्या आप ही पार्षद हैं? उन्होंने कहा-हां, आप काम बोलिए। इसके बाद जब रिपोर्टर ने अपना परिचय दिया तो वह बैकफुट पर आ गए। कहने लगे-आप भी समझ सकते हैं। महिला है इसलिए मैं ही काम देखता हूं।

फ्-पति ही रिसीव करते हैं फोन

वार्ड: ख्ब्

पार्षद: सबा नाज

वार्ड नंबर ख्ब् की पार्षद सबा नाज हैं। लेकिन, इस वार्ड में जब भी पब्लिक किसी समस्या को लेकर उन्हें कॉल करती है तो फोन उनके पति ही उठाते हैं। ऐसे में आई नेक्स्ट रिपोर्टर ने दो दिन तक लगातार पार्षद के मोबाइल नंबर 98फ्भ्7ख्क्09फ् पर कॉल किया और डेली मार्केट सब्जी मंडी के पीछे गंदगी को लेकर एक आम आदमी बनकर कॉल किया। यह पूछने पर कि वार्ड नंबर ख्ब् की पार्षद से बात हो रही है? कॉल रिसीव करने वाले ने कहा-बोलिए, मैं उनका हसबैंड बोल रहा हूं। लगातार दो दिन तक वही कॉल रिसीव करते रहे।

ब्-पति ने उठाया कॉल

वार्ड भ्ब्

पार्षद : सविता लिण्डा

वार्ड नंबर भ्ब् की पार्षद सविता लिण्डा हैं। ऐसे में इस वार्ड की रियलिटी चेक करने के लिए आई नेक्स्ट रिपोर्टर ने वार्ड पार्षद के नंबर 990भ्77भ्88ब् पर कॉल किया, तो फोन उनके हसबैंड ने उठाया। यह पूछने पर कि क्या वार्ड भ्ब् की पार्षद से बात हो रही है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हां, लेकिन यह बताने पर कि इस वार्ड की पार्षद तो कोई महिला है। उन्होंने कहा कि मैं उनका पति हूं। लेकिन जैसे ही रिपोर्टर ने बताया कि मैं आई नेक्स्ट से बोल रहा हूं, वह बैकफुट पर आ गए और बाद में पत्नी से भी बात कराई।

भ्-समस्या सुनते ही पति को पकड़ा देती हैं फोन

वार्ड क्फ्

पार्षद: संध्या रानी गुहा

वार्ड नंबर क्फ् की पार्षद हैं संध्या रानी गुहा। उनके मोबाइल नंबर 89म्9ब्भ्ब्ब्77 पर एक आम आदमी बन कर आईनेक्स्ट रिपोर्टर ने कॉल किया तो कॉल उन्होंने रिसीव किया, लेकिन वार्ड की समस्या सुनते ही वह मोबाइल अपने पति को पकड़ा दीं। उनके पति मृणाल गुहा हैं जो उनकी जगह पार्षद का काम देखते हैं।

म्-पत्‍‌नी की जगह पति ही बन बैठे हैं पार्षद

वार्ड 8

पार्षद: संगीता देवी

वार्ड नंबर 8 की पार्षद हैं संगीता देवी। उनका मोबाइल नंबर है 990भ्भ्0ब्क्क्ख्, लेकिन इस वार्ड में किसी भी समस्या को लेकर उन्हें कॉल करने पर उनके पति ही फोन उठाते हैं, जिनका नाम अर्जुन यादव है। पत्‍ि‌न की जगह वही पार्षद का काम कर रहे हैं। आई नेक्स्ट की रिपोर्टर ने जब भी उन्हें कॉल किया, फोन उन्होंने ही रिसीव किया।