-कांग्रेस की मीनू तिवारी की जीत, भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त

-मेंहदौरी वार्ड के उपचुनाव में कांग्रेस कैंडीडेट को मिले 62 फीसदी वोट

ALLAHABAD: मेंहदौरी वार्ड के उपचुनाव में एक बार फिर कांग्रेस का परचम लहराया है। पार्टी कैंडिडेट मीनू तिवारी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय लक्ष्मी देवी को क्ख्म्क् से करारी शिकस्त दी है। पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रहीं भाजपा कैंडिडेट खिसक कर तीसरे स्थान पर आ गई। वह अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं।

किसको मिले कितने वोट

सिटिंग पार्षद प्रभावती के निधन के बाद मेंहदौरी फ्9 वार्ड के उपचुनाव का रिजल्ट मंडे को आ गया। उपचुनाव में कुल तीन कैंडिडेट्स के बीच मुकाबला थी। विजेता बनीं मीनू तिवारी को ख्क्8ब् वोट हासिल हुए। दूसरे नंबर पर रहीं निर्दलीय लक्ष्मी देवी को 9ख्फ् वोटों से संतोष करना पड़ा। भाजपा कैंडिडेट रागनी देवी को ब्07 वोट ही मिले। ख्ख् फरवरी को हुई वोटिंग में पड़े फ्भ्क्ब् वोट का ख्0 फीसदी वोट हासिल न कर पाने से उनकी जमानत जब्त हो गई। वोटों की गिनती मंडे मॉर्निग सदर तहसील में आठ बजे से शुरू हुई और दो घंटे बाद परिणाम घोषित कर दिया गया।

ख्0क्ख् में भी जीती थी कांग्रेस

वर्ष ख्0क्ख् जुलाई में हुए नगर निगम चुनाव में इस वार्ड में कांग्रेस कैंडिडेट प्रभावती की भारी-भरकम जीत हुई थी। उन्होंने भाजपा की रागिनी देवी को ख्00भ् वोटों से हराया था। उस चुनाव में कुल फ्क्क्9 वोट पड़े थे और प्रभावती को ख्ख्भ्फ् वोट मिले थे। प्रभावती देवी एरिया के पूर्व पार्षद मुकुंद तिवारी की मां थीं। पिछले साल उनका निधन हो जाने से यह सीट रिक्त हो गई थी। इस बार कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरीं श्रीमती मीनू, मुकुंद तिवारी की पत्‍‌नी हैं। उनकी जीत पर स्थानीय लोगों का कहना था कि पब्लिक को अपने प्रतिनिधि से सिर्फ इतनी उम्मींद होती है कि वह वक्त पर उनके साथ खड़ा हो। मुकुंद तिवारी के साथ ऐसा ही है। वह हमेशा जरूरत पर खड़े नजर आते हैं, इसी का फायदा उनकी पत्‍‌नी को मिला है।

उपचुनाव पर एक नजर

कुल कैंडिडेट- तीन

कुल पड़े वोट- फ्भ्क्ब्

कांग्रेस को मिले- ख्क्8ब्

भाजपा को मिले- ब्07

निर्दलीय को मिले- 9ख्फ्

ईवीएम से हुआ था चुनाव

महज एक वार्ड का उपचुनाव होने के बावजूद ईवीएम से ही मतदान कराने के निर्देश थे। ख्ख् फरवरी को हुई वोटिंग के दिन मौसम खराब होने के बावजूद ख्फ् फीसदी वोटर्स घरों से निकले। उम्मीद थी कि परसेंटेज खराब होने की वजह से हार-जीत काफी नजदीकी होगी लेकिन रिजल्ट इस कयास के एकदम उलट रहा।