टीपी नगर के एक बुजुर्ग ने याद करते हुए बताया कि कुछ साल पहले यहां पर सडक़ नहीं थी। विकट परिस्थितियों में रहना पड़ता था, लेकिन अब यहां पर सब कुछ चकाचक है। पार्षद ने भी कहा कि यहां सडक़ बनवाना आसान काम नहीं था।

इलाके

महावीर नगर, गुरुनानक नगर, शंभू नगर, कमला नगर, बेरीपुरा, पंजाबी पुरा, जगन्नाथपुरी, श्रीराम पैलेस, टीपी नगर, हाफिजाबाद, मेवला, गुप्ता कॉलोनी, नंदन नगर, रधुकुल विहार, संत विहार, उत्तम नगर, इंदिरापुरम।

पार्षद का दावा

- उत्तम नगर में ढाई करोड़ से सडक़ बनवाई।

- टीपी नगर रोड साढ़े चार करोड़ में बनवाई।

- वार्ड की 75 परसेंट सडक़ें बन चुकी हैं।

- अधिक भराव वाले इलाके ही बचे हैं।

- 40 हैंड पंप लगवाए।

- 300 स्ट्रीट लाइट लगवाई।

- टीपी नगर में एक शौचालय बनवाया और दो शौचालय प्रस्तावित हैं।

समस्या

- कुछ स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है।

- मच्छर है।

- मेन रोड पर अतिक्रमण बहुत है।

- जाम लगता रहता है।

मैंने अपने वार्ड में करीब नौ करोड़ के काम करवाए है। लेकिन अभी भी मैं कई काम नहीं करवा पाया। जैसे कि वार्ड में एक मिनी खत्ता बनवाना था। जो जगह न होने के कारण रह गया। दिल्ली रोड का नाला बनवाना था। बागपत अडडे से टीपी नगर तक रोड को चौड़ा करवाना था। जो रह गया। इसके अलावा दो शौचालय भी बनवाने थे। इनका प्रस्ताव पास हो गया है काम जल्द ही शुरु हो जाएगा। बाकी सफाई की समस्या कर्मचारियों की कमी से है। जितने कर्मचारी हैं वो अपने हिसाब से बहुत बेहतर काम कर रहे हैं। इतनी आबादी पर सिर्फ 23 कर्मचारी क्या कर सकते हैं।

- प्रदीप गुप्ता (पिंकी), पार्षद वार्ड 19

वायसेज ऑफ मेरठ

नालियां, सडक़ें, लाइट, पानी जो भी कमी वार्ड में दस साल पहले थी आज नहीं है। पार्षद ने अपने पूरे प्रयास करते हुए सभी वार्डों से ज्यादा काम करवाए हैं। जो भी दावे किए जाते है वो जमीनी स्तर पर भी दिखाई देते हैं।

- किशोर कुमार शर्मा, व्यापारी

थोड़ी बहुत कमी सफाई कर्मचारियों की तरफ से है। इसके अलावा कोई दिक्कत नहीं है। पार्षद से जब भी जो भी कहा गया वो काम करवा दिया गया। वैसे भी व्यवहारिक इंसान हैं। जब कभी बुलाया जाता है तो तत्काल आ जाते हैं।

- राजू कर्णवाल, व्यापारी

आज तक के सभी पार्षदों से ज्यादा काम पिंकी ने करवाया है। हमें तो कभी किसी काम के लिए कहना ही नहीं पड़ा। जो भी काम वार्ड में थे उन्होंने सब के सब अपने आप निपटा दिए। अब तो वार्ड जन्नत जैसा हो गया है।

- मनीष सिंघल, व्यापारी