-अलीगढ़, आगरा व सहारनपुर में बरसे बदरा

-बरेली व बुलंदशहर में पारा 44 पर, कई जिलों में बूंदाबांदी

Meerut: कई दिन से चिलचिलाती गर्मी के बाद शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश कहीं भीग गया तो कहीं झुलसता रहा। दोपहर बाद अलीगढ़ और आगरा में बारिश से लोगों के चेहरे खिल गए। शाम को सहारनपुर मंडल में झमाझम बारिश हुई। मेरठ और आगरा मंडल के कई जिलों में बूंद टपकीं। बरेली और बुलंदशहर समेत कई जिलों में भीषण गर्मी के चलते लोग घरों में कैद रहे। बाजार, सार्वजनिक स्थल, माल आदि पर सन्नाटा पसरा रहा।

ठंडी हवा ने दी राहत

शनिवार दोपहर बाद पूरे आगरा मंडल में अंधड़ आया। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई, जिससे उमस बढ़ गई। आगरा में कई स्थानों पर थोड़ी देर के लिए तेज बारिश भी हुई। इसके बाद ठंडी हवाएं चलने से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिली। आंधी की गति ज्यादा न होने से कई नुकसान नहीं हुआ। अलीगढ़ में शाम चार बजे अचानक मौसम बदल गया।

क्0 मिनट झमाझम बारिश हुई। हालांकि तेज हवाओं के चलते कुछ स्थानों पर टिन शेड व तिरपाल उड़ गए। बारिश के कारण तापमान तेजी से नीचे आ गया। शाम को सहारनपुर मंडल में भी झमाझम बारिश हुई। तेज हवाएं चलने से कई पेड़ गिर गए।

बरेली में भीषण गर्मी

बरेली में जेठ में सूरज की तपिश झुलसाने लगी हैं। शनिवार को तापमान ब्ब् डिग्री पहुंच गया। लोग भीषण गर्मी के चलते पूरे दिन घरों से बाहर नहीं निकले। मेरठ में भी सबसे गर्म दिन रहा। तापमान ब्फ्.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बुलंदशहर का अधिकतम तापमान ब्ब् डिग्री और बागपत का ब्ब्.क् डिग्री रहा। मुरादाबाद में तापमान ब्ख्.भ् डिग्री तक पहुंच गया। दिन में सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दो-तीन दिन तक भीषण गर्मी के बाद मौसम के मिजाज के बदलने की संभावना है।