खाने की तलाश में जैगुआर ने किया शिकार
जैगुआर एक ऐसा जानवर है जो तेदुए और बाघ की बिरादरी में आता है। हाल ही में वाइल्ड लाइफ पर आधारित टीवी शो प्लैनेट अर्थ के दूसरे सीजन के एक एपिसोड में एक जैगुआर को करीब दस फुट लंबे कैमान का शिकार करते हुए दिखाया गया है। कैमान भी घड़ियाल और मगरमच्छ फेमिली का सदस्य होता है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो

 



बॉयफ्रेंड का हाथ काट कर हफ्ते में दो बार खून पीती है यह महिला

ऐसे किया शिकार
जैसा कि आपने देखा वीडियो में शिकार की तलाश में जंगल में घूमते हुए जैगुआर एक नदी के किनारे पहुंचता है। जहां उसे एक कैमान आराम से तैरता हुआ दिखाई देता है। जैगुआर धीरे-धीरे उसके करीब पहुंच कर अचानक उस पर हमला कर देता है। जगुआर पीछे से कैमान की खोपड़ी पकड़ता है, जिसके बाद कैमान बिलकुल लाचार नजर आने लगता है। इसके बाद जैगुआर, कैमान को खींचकर नदी से बाहर ले आता है। ये वीडियो ब्राजील के जंगलों का है। वीडियो में बताया गया है कि जैगुआर एक चतुर शिकारी होता है और खोपड़ी के पिछले हिस्से पर अचूक हमले से पंजा गड़ा कर वो हमेशा कैमान का शिकार करने में कामयाब हो जाता है।

चीन में निर्वस्त्र शादी का बढ़ रहा है चलन, देखें वीडियो

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk