ipl 2017: कायम है ipl में विदेशी कप्‍तानों का जलवा,कौन है कितना दमदार

ग्लेन मैक्सवेल (किंग्स इलेवन पंजाब)
10वें सीजन के लिए पंजाब की आईपीएल टीम की ओनर प्रीति जिंटा ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब का कप्तान नियुक्त किया है। मैक्सवेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 10 में पंजाब को दो लगातार मैचों में जीत भी दिलवाई। खुद मैक्सवेल ने बंगलुरु के खिलाफ मैच में दमदार खेल दिखाया और सिर्फ 22 गेंदों का सामना करते हुए 43 रन की पारी खेल डाली। इस पारी में मैक्सवेल के बल्ले से 3 चौके और 4 दमदार छक्के भी निकले जिसकी बदौलत ही पंजाब ने बंगलुरु के लक्ष्य को सिर्फ 14.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। इससे पहले सीज़न के पहले मैच में भी मैक्सवेल ने कप्तानी पारी खेलते हुए पंजाब की टीम को जीत दिलाई थी। पुणे के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में 44 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। मैक्सवेल का आईपीएल का इतिहास भी शानदार रहा है 2014 के आईपीएल में उन्होंने लगातार तीन पारियों में 90 से ज्यादा स्कोर बनाकर शानदार शुरुआत की थी। 16 मैचों में 552 में 187.75 के स्ट्राइक रेट रन बनाए थे। इसी वजह से उस सीजन में पंजाब की टीम रनर अप रही थी। मैक्सवेल ने आईपीएल के कुल 43 मैचों में 161.61 की औसत से 918 रन बनाए हैं। 2012 के आईपीएल में मैक्सवेल ने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए 2 मैच खेले थे, उसके बाद 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए भी उन्होंने 3 मैच खेले। उसके बाद से वे लगातार किंग्स इलेवन पंजाब से जुड़े हुए हैं। 2014 में उनका स्ट्राइक रेट 187.75 रहा था। पंजाब ने उन्हें छह करोड़ के मूल्य पर रिटेन किया है।
IPL 2017 : दिल्ली डेयरडेविल्स को मिली सीजन की पहली जीत, 97 रनों से हराया पुणे सुपरजाएंट को

ipl 2017: कायम है ipl में विदेशी कप्‍तानों का जलवा,कौन है कितना दमदार

स्टीव स्मिथ (राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स)
इस बार के आईपीएल में सबसे बडा उलट फेर करने वाले विदेशी कप्तान रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ। 7 करोड़ 37 लाख मूल्य पर राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स ने उन्हें रिटेन तो किया ही, आखिरी मौके पर भारत के सबसे कामयाब कप्तान रहे चेन्नई सुपरकिंग्स और अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की हटा कर स्मिथ को बागडोर सौंप दी। स्मिथ ने भी अपनी कप्तानी को सही फैसला साबित करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया और आईपीएल-10 के दूसरे दिन ही पुणे में हुए मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया, जिसमें उनके शानदार 84 रन शामिल हैं। उन्होंने 54 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली जिसमें तीन छक्के और सात चौके शामिल हैं। स्मिथ 2011 में पहली बार आईपीएल से जुड़े और कोच्चि टस्रूकर्स केरला के लिए चुने गए पर इंजरी के चलते वो इस सीजन में खेल नहीं पाये। इसके बाद 2012 में वे पुणे वॉरियर्स का हिस्सा बने। 2014 में वे राजस्थान रॉयल्स से जुड़े और 2016 से वे राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स के लिए खेल रहे हैं। पुणे के लिए ही उन्होंने 2016 में अपना हाईएस्ट आईपीएल स्कोर 101 रन बनाया।
आईपीएल 10 में सनी लियोनी के साथ कमेंट्री करते नजर आयेंगे सुनील ग्रोवर

ipl 2017: कायम है ipl में विदेशी कप्‍तानों का जलवा,कौन है कितना दमदार

डेविड वॉर्नर (सनराइजेज हैदराबाद)
ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ी 2009 से आईपीएल से जुड़े हुए हैं। अपन शुरूआती पांच साल डेविड वॉर्नर दिल्ली डेयरडेविल के लिए खेले। इसके बाद 2014 में इन्हें सनराइजेज हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल कर लिया। अपने शानदार खेल की बदौलत वॉर्नर हैदराबाद के कप्तान बने। 2016 में उनकी कप्तानी में ही हैदराबादकी टीम ने आईपीएल चैंपियनशिप जीती। इस साल भी हैदराबाद ने वॉर्नर को 7 करोड़ 37 लाख मूल्य पर रिटेन किया है। इस सीजन के पहले मैच में  हालाकि वॉर्नर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन नहीं कर सके पर बंगलुरु की टीम को हराने में उनके कुशल नेतृत्व का बड़ा हाथ रहा है। वॉर्नर ने एक इस सीजन में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे टी-ट्वेंटी फॉर्मेट में 7000 रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले इस फेहरिस्त में क्रिस गेल, ब्रैंडन मैकुलम और ब्रैड हॉज ही शामिल थे। शनिवार को हैदराबाद में खेले गए आईपीएल के छठे मैच में हैदराबाद सनराइजर्स की टीम ने गुजरात लायंस को 9 विकेट से हराते हुए 27 गेंद बाकी रहते ही जीत हासिल कर ली थी। इस मैच में वॉर्नर और मोएजेस हेनरिक्स ने अर्धशतक जड़े। वॉर्नर ने 45 गेंदों पर 76 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए ये रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा उन्होंने दूसरे विकेट के लिए हेनरिक्स के साथ 108 रनों की साझेदारी भी की। अपनी पारी में वॉर्नर ने 3 छक्के और 6 चौके जड़े।
हर्ष गोयनका ने फिर किया धोनी पर वार

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk