हर चीज कच्ची खाता है यह शख्स

घटना पश्चिम बंगाल के बांकुरा रूरल एरिया की है। यहां के निवासी दीपक सिंह नाम के शख्स को चीजों को बिना पकाये खाने की आदत है फिर चाहे वो कच्चा मांस हो, कच्ची दाल हो, कच्चा बैंगन या फिर करेला। इनकी उम्र 50 साल है। अब इन्हें मशूहर होना है तो इन्होंने पेड़ को खाना ही ठीक समझा। जी हां जनाब बिलकुल ठीक सुना आप ने अब यह शख्स पेड़ तक खाने की तैयारी में है।

वर्ल्ड रिकॉर्ड मे दर्ज कराना चाहते हैं नाम

दीपक ने बताया कि वह गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाना चाहते हैं। जिसके लिए इन्होंने पूरा पेड़ खाने की कवायद शुरू कर दी है। रिकॉर्ड बनाने के लिए इन्हें जो-जो खाना होगा ये वो हर चीजें खाएंगे। ये खाने से जुड़ी कई प्रतियोगिताओं में भी भाग ले चुके हैं। आप ने लोगों को लजीज पकवान के टेस्ट का आदी होते देखा होगा। जिसका स्वाद जबान पर चढ़े तो लोगों का मन खाने की ओर ललचा जाता है।

Weird News inextlive from Odd News Desk