विदेशी एक्ट्रेस के साथ

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में भी छाई हुई हैं। अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको दो संस्करणों में काम करने के बाद वह तीसरे की भी शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में हाल ही में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उनका एक वीडियो छाया है। यह मिल्क स्टूडियो न्यूयॉर्क के इंस्टाग्राम पेज से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा एक विदेशी एक्ट्रेस को सेल्फ डिफेंस के तरीके बता रही हैं। वह उन्हें बता रही हैं कि हील्स में कैसे फाइट कर खुद की सुरक्षा की जाती है। सबसे खास बात तो यह है कि यह विदेशी एक्ट्रेस भी प्रियंका चोपड़ा के साथ काफी खुश नजर आ रही है।

एक्‍ट्रेस से टीचर बनी प्रियंका चोपड़ा,ऐसे सिखा रही हैं सेल्‍फ डिफेंस और हील्स में फाइट करना

अच्छे से फॉलो कर रही

इसमें वे प्रियंका के बताए एक-एक स्टेप को काफी अच्छे से फॉलो कर रही है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो खूब देखा रहा है। जिसकी वजह से उनके फैंस उन्हें टीचर नाम से भी पुकार रहे हैं। बतादें कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में छाई हुई हैं। क्वांटिको सीरियल के अलावा वह एक हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में भी काम कर रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म बेवॉच का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का ट्रेलर खूब देखा जा रहा है। इस हॉलीवुड फिल्म में प्रियंका चोपड़ा विलेन विक्टोरिया लीड्स का किरदार निभा रही हैं। इसमें वह एक अलग अवतार में नजर आएंगी।

'सिंघम' के हाथों पिटने वाला यह विलेन 7 भाषाएं बोलता

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk