नेमार का करिश्माई गोल
ग्राउंड्स पर अपने बेहतरीन खेल की बदौलत तारीफें बटोरने वाले नेमार इस बार कुछ ऐसा कारनामा कर चुके हैं। जो लोगों के लिए किसी सपने से कम नहीं। वैसे नेमार एक अच्छे फुटबॉलर माने जाते हैं और उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन गोल दागे हैं। लेकिन इस बार जो उन्होंने गोल किया, वह काबिलेतारीफ है। फुटबॉल प्रेमियों ने नेट के आगे से किए गए कई अच्छे गोल देखें हैं। किन्तु नेमार का यह नेट के पीछे से गोल दागना, उनके फैंस की संख्या में इजाफा जरूर कर देगा।



कैसे किया यह गोल
दरअसल यह ब्राजीलियन खिलाड़ी कोपा अमेरिका कप में होंडुरास के अगेंस्ट मैच होने से पहले अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे। तभी अचानक उनके दिमाग में नेट के पीछे से गोल करने की बात सूझी। जिसके चलते वह गोल पोस्ट के 6 गज पीछे खड़े हो जाते हैं और अपने साथियों से बताते हैं कि, वे पीछे से गोल करने वाले हैं। वह गेंद को धीरे से पैर मारते हैं और गेंद पोस्ट के ऊपर से उड़ती हुई आगे जाकर जमीन पर टप्पा खाती है। हालांकि टप्पा खाते ही गेंद अंदर की तरफ घूमते हुए सीधा गोलपोस्ट में चली जाती है। नेमार का यह करिश्माई गोल देखकर उनके साथी प्लेयर तो दंग रह गए, साथ ही इसका वीडियो 1.60 लाख से ज्यादा फैन देख चुके हैं।

Hindi News from Sports News Desk

 

inextlive from News Desk