-लगातार बढ़ रही हैं गंगा-यमुना, 24 घंटे में 173 सेमी बढ़ा पानी

-यमुना किनारे बसी बस्तियों के करीब पहुंचा पानी, कछारी इलाकों पर मंडराने लगा है खतरा

ALLAHABAD: पानी के बढ़ने की रफ्तार यही बनी रही तो दो दिन के भीतर कछारी इलाकों में पानी घुस जाएगा। यमुना नदी के तट तक आबाद बस्तियों में पानी घुसना तय है। गंगा की लहरें लेटे हनुमान जी को स्नान कराने पहुंच जाएंगी। यह पानी इलाहाबाद में हुई बारिश का नहीं है लेकिन नदियों में आठ सेंमी। प्रतिघंटा की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। एक्सप‌र्ट्स इससे पिछले साल जैसी स्थिति बन जाने के पूरे आसार हैं।

अब दोनों नदियां एक साथ

अब तक किसी एक नदी में पानी बढ़ रहा था। वह शांत होती तो दूसरी में बढ़ने लगता। शुक्रवार से परिस्थितियां बदल गई हैं। दोनों नदियों का जलस्तर एक रफ्तार से बढ़ने लगा है। पिछले ख्ब् घंटों में फाफामऊ में 7फ्, छतनाग में क्7फ् और नैनी में क्70 सेंटीमीटर जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। गंगा-यमुना की लहरें 80 मीटर के करीब तो पहुंच गई है। लेकिन, खतरा बिंदू 8ब्.7फ्ब् से अभी काफी दूर हैं। पानी के बढ़ने की रफ्तार बता रही है कि यहां तक पहुंचने में नदियों को ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

कछार वालों की नींद हराम

गंगा-यमुना में उफान से कछार में घर बनवाकर रहने वालों की नींद हराम हो गई है। छोटा बघाड़ा, बड़ा बघाड़ा, ओम गायत्री नगर, दरियाबाद से लेकर दर्जनों इलाकों के लोगों को पिछले साल का मंजर याद आ गया है। कई लोगों ने तो अपना सामान भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। ऐसा इसलिए कि यमुना में उठे उफान के कारण शनिवार को यमुना का पानी छोटा बघाड़ा की सीमा तक पहुंच गया और सड़क को छूने लगा। संडे को रिहायशी इलाकों में भी पानी घुसने की आशंका है। कछार इलाके में सब्जी की खेती बर्बाद हो गई है।

बंधवा हनुमान मंदिर से ज्यादा दूर नहीं है लहर

केंद्रीय जल आयोग और सिंचाई बाढ़ खंड ने गंगा-यमुना की लहरों के लिए 8ब्.म्0 मीटर का खतरा बिंदू निर्धारित कर रखा है। लेकिन एडमिनिस्ट्रेशन, खतरा बिंदू के बजाय बंधवा हनुमान मंदिर तक लहरों के पहुंचने पर एलर्ट होता है। जिस तरह से पानी बढ़ रहा है, उससे ये कहा जा सकता है कि कभी भी पानी बंधवा हनुमान मंदिर तक पहुंच सकता है।

इन इलाकों पर है खतरा

छोटा बघाड़ा, बड़ा बघाड़ा, ओम गायत्री नगर, सलोरी, गऊघाट, दरियाबाद, धरहरिया, गोविंदपुर, शिवकुटी, तिल्ला, सादियाबाद, चांदपुर सलोरी, मेंदौरी, बेलीगांव, राजापुर, अशोकनगर, बलुआघाट, दारागंज, मीरापुर, करामत चौकी, राजरूपपुर

पानी बढ़ने पर हमारी नजर है। संवेदनशील इलाकों में प्रशासनिक टीम को एलर्ट कर दिया गया है। विपरीत परिस्थितियों में लोगों की मदद के लिए टीम पूरी तरह तैयार है।

-श्री कृष्ण

एडीएम फाइनेंस

सैटरडे सुबह आठ बजे तक जलस्तर

फाफामऊ- 79.8म्0

छतनाग- 78.970

नैनी- 79.म्भ्0

सैटरडे शाम छह बजे तक जलस्तर

फाफामऊ 80.ख्00

छतनाग 79. ख्70

नैनी 80. म्ब्0