PATNA : बारिश का मौसम तो खत्म हो चुका है लेकिन राजधानी में अभी भी बारिश वाली स्थिति नजर आ रही है। हम बात कर रहे हैं सड़कों पर भरे पानी की। ये सड़कें बारिश में पानी से भरी थी और हालत यह है कि सड़क पर जल जमाव की स्थिति आज भी जस की तस है। सड़कों पर हर समय कीचड़ फैला रहता है। इस दौरान मच्छरों का आंतक भी तेज हो या है। इससे पटनाइट्स को गंभीर बीमारी होने का डर भी सता रहा है और कई लोग बीमार भी हो चुके है। ऐसे में लोग गंदगी और कीचड़ से भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हो रहे हैं। पटना में कई ऐसे इलाके है जहां सड़कों पर लगभग ख् महीने से पानी का जमाव है। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की टीम ने जब इसकी हकीकत जानने के लिए तीन जगहों का मुआयना किया तो सामने आया सरकार की लापरवाही का सच।

राजीव नगर

सबसे पहले दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की टीम राजीव नगर पहुंची। यहां रोड नम्बर ख्फ् से पूरब की ओर जाने वाली सड़क पर पानी भरा हुआ था। स्थानीय लोग गंदे पानी से होकर अपने घर जाने को मजबूर थे। स्थानीय निवासी ममता देवी ने बताया कई माह से यहां पानी भरा है। दिवाली के दौरान शिकायत के बाद निगम की ओर से कुछ िमट्टी डाली गई। मगर इससे समाधान नहीं हुआ है। पानी से होकर घर जाना हम लोगों के लिए मजबूरी हो गया है। बारिश के दिनो में तो अपने ही घरों में नजरबंद हो जाते हैं। कई बार तो पानी हमारे घर के अंदर तक घुस जाता है। पार्षद लोग केवल चुनाव के समय में दर्शन देते हैं।

रोड नंबर ख्फ् एच

इसके बाद हमारी टीम राजीव नगर के रोड नम्बर ख्फ् एच में पहुंची । सड़क पर पानी के जमाव से कीचड़ फैला था और लोग गंदगी से भरे रास्ते से होकर जाने को मजबूर थे। आस पास में घरों के सामने वाली सड़क पानी से डूबा हुआ था। मोहल्ले के विनोद ने बताया कि आस पास के इलाके में मकान बनने के बाद सड़क नीचा हो गया है। बारिश का पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं है। पार्षद भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जल जमाव होने से मच्छरों का प्रकोच् बढ़ गया है। मच्छर काटने से माच्हल्ले के कई लोग बीमार हो गए हैं। निगम की ओर से फॉगिंग की कोई व्यवस्था नहीं है।

वार्ड नंबर

ख् स्थित विजय नगर

इसके बाद टीम वार्ड नंबर ख् स्थित विजय नगर पहुंची। सड़क पर जलजमाव होने के चलते वहां के लोग रास्ता बदल कर चलने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी राज किशोर बताते हैं कि पाटलिपुत्रा मुख्यमार्ग से ये इलाका काफी नीचा है। बारिश के दिनों में इलाके का पूरा पानी इसी सड़क पर इकट्ठा हो जाता है और और म् महीने तक जमा रहता है। इसके लिए स्थानीय लोगों ने कई बार वार्ड पार्षद सहित निगम कार्यलय में शिकायत की है मगर कोई सुनने वाला नहीं है। इस गंदे पानी से मच्छर का प्र कोप बढ़ रच है। बारिश पूर्व निगम को जलजमाव को लेकर ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

अभी मैं मीटिंग में हूं। जानकारी नहीं है। कोई और पदाधिकारी से बात करें।

अभिषेक सिंह, कमिश्नर, नगर निगम, पटना

कहीं भी जलजमाव होने से मलेरिया, कालाजार, चिकनगुनिया, डेंगू और चर्म रोग होने की संभावना रहती है।

डॉ। विनय कुमार यादव, फिजिशियन

यहां पर कभी भी कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं आते हैं। पानी भरने के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गच है। लोग बीमार हो रहे हैं।

राम सुंदर पंडित, लोकल पब्लिक

पानी से होकर जाना हम लोगों की मजबूरी है। घर से बाहर निकलते ही सड़क पर पानी दिखता है। बारिश के कारण पूरे इलाके में गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है।

प्रमोद कुमार, लोकल पब्लिक

जल जमाव के चलते घर जाने का मन नहीं होता। इस गंदे पानी को हटाने वाला यहां कोई नहीं है।

शकुंतला देवी, लोकल पब्लिक

गंदे पानी के चलते हमेशा इलाके में बदबू फैली रहती है। इस पर ध्यान देने वाला कोई अधिकारी नहीं हैं। पता नहीं आखिर कब इस समस्या से निजात मिलेगी।

दिलीप कुमार, लोकल पब्लिक