PATNA : नगर निगम का 2018-19 का बजट में करीब 71 करोड़ घाटे का अनुमान जताया गया है। आय 7.80 करोड़ और व्यय 8.52 करोड़ रखा गया है। चारों अंचल के जलजमाव से निजात को 1.75 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। मौर्यालोक में निगम का लोक शिकायत निवारण का कार्यालय के निर्माण पर भी सहमति बनी। निगम के सैदपुर, बादशाही एवं कुर्जी नाला पर एलिवेटेड रोड बनाने को अनापत्ति प्रमाण शर्त के साथ पथ निर्माण विभाग को दिया गया। वार्ड 21 के अदालतगंज बालिका मध्य विद्यालय के पीछे भूगर्भ नाला एवं पीसीसी निर्माण को भी मंजूरी दी गई। निगम के स्वामित्व वाले 15 पथों के अधिग्रहण के लिए भी अनापत्ति देने पर सहमति प्रदान की गई। यह सब निगम की स्टैंडिंग कमेटी की मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में लिया गया।

576 करोड़ सरकार देगी

कमिश्नर केशव रंजन ने बताया कि वर्ष 2018-19 में आय 7,79,72,25,000 रुपए होगा। इसमें 576 करोड़ राज्य सरकार से मिलेगा और 216 करोड़ निगम आंतरिक संसाधन से जुटाएगा। इसके बाद भी करीब 71 करोड़ घाटा होगा। पछले वर्ष किए कार्य का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट जमा नहीं होने से राशि की निकासी रोक दी गई है। इस कारण से काम पर असर पड़ा है। नए विततीय वर्ष में हर पार्षद को 3-4 ग्रुप बनाकर राजय के बाहर दूसरे शहर में स्टडी को भेजा जाएगा, ताकि वहां की सफाई और काम आदि की जानकारी ले सकें। बैरिया में बनने वाले इंटरस्टेट बस टर्मिनल के लिए 270 करोड़ में से 50 करोड़ की राशि निगम को मिल गई है। हालांकि निर्माण कार्य बुडको करा रहा है। बजट में फार्मल एप्रूवल दिया गया है। निगम अपनी चिन्हित और पता की गई संपत्ति को चहारदीवारी कराएगी। मीटिंग में डिप्टी मेयर विनय कुमार पप्पू, पिंकी कुमारी, इंद्रदीप चंद्रवंशी, विकास मेहता, तारा देवी, दीपारानी खान, कंचन देवी आदि मौजूद थीं।