RANCHI: लोगों के घरों में बारिश ही नहीं नाली का गंदा पानी भी घुस रहा है। वाटरलॉगिंग के कारण कई घरों में दो-दो दिनों तक चूल्हे नहीं जल पा रहे हैं। बच्चों को दो दिनों से एक समय खाना खिला पा रहे हैं। बरसात में कई परिवार मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं। यह कहना है वार्ड 34 स्थित विधानगर में रहनेवाली उषा देवी का। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव व एम्पावर झारखंड के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने पूरी टीम के साथ वार्ड 34 विद्यानगर न्यू मधुकम में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। आदित्य विक्रम जायसवाल ने अपने स्तर से मदद करने की बात कही। कहा कि जो जरूरत हमारी टीम से होगा आप नि:संकोच कहें, पूरी टीम आप लोगों की मदद के लिए तैयार रहेगी।

धरना देगी कांग्रेस

श्री जयसवाल ने कहा कि बारिश के पानी ने रांची नगर निगम एवं नगर विकास विभाग के दावों की पोल खोल कर रख दी है। रांची नगर निगम एवं नगर विकास विभाग व्यवस्था दुरुस्त नहीं करते हैं तो झारखंड एमपावर एवं कांग्रेस की पूरी टीम रांची नगर निगम के समक्ष धरना पर बैठेगी और राजधानी वासियों को उनका हक और उनकी बुनियादी सुविधाओं को दिलाने का काम करेगी। मौके पर आसिफ जियाउल, रविंद्र चौरसिया, धीरज कुमार, मिंटू, कुमार गौरव, अमरजीत, राजेश चौरसिया, नीतीश, सोनू सिंह प्रेम, आफताब, सनी उषा देवी, शालिनी देवी, पुष्पा देवी आदि मौजूद थे।