आगरा। अग्रसेन वाटिका को जल्द ही जलभराव की समस्या से छुटकारा मिलने जा रहा है। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक हेमलता दिवाकर और सीडीओ रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। नालियों के लिए पैमाइश कराई, जिससे पानी का निकास हो सके। गौरलतब है कि यहां की जलभराव और नालियों की समस्या को दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था। खबरों का संज्ञान लेते लिए

तीन चरणों में होगा कार्य

सीडीओ रविंद्र कुमार मंगलवार को बिचपुरी विकास खंड की दैनिक जागरण आईनेक्स्ट की खबरों का संज्ञान लेते हुए उन्होंने मौका मुआयना किया। सीडीओ ने बताया कि केशव विहार की प्रमुख सड़क का निर्माण कराया जा चुका है। अग्रसेन वाटिका में अभी समस्या है। जिनका निराकरण तीन चरणों में कराया जाएगा। आरईएस को एस्टीमेट बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बताया कि 75 लाख का खर्चा आएगा। कुछ ग्राम निधि से विधायक निधि से और कुछ समाज सेवियों के सहयोग से कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तीन चरणों में कार्य कराया जाएगा। हर हाल में समस्या का समाधान कराया जाएगा।

आरती शर्मा ने कराया था अवगत

अग्रसेन वाटिका की प्रमुख समस्या जल भराव की है। इस समस्या को हमारे संज्ञान में स्थानीय निवासी आरती शर्मा ने लाया था। इसके बाद से दैनिक जागरण आईनेक्स्ट से यहां की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। वहां पर समस्याओं का निराकरण शुरू हो गया है।

समस्या का कराऊगी समाधान

विधायक हेमलता दिवाकर ने बताया कि अग्रसेन वाटिका बड़ी समस्या है। जिसके समाधान में कुछ समय लगेगा, लेकिन जल्द ही निराकरण करा दिया जाएगा।