LKG के लिए मिल रहा form


सेंट मैरीज कान्वेंट में एडमिशन के लिए इस बार सिर्फ एलकेजी में मौका है। सैटरडे को इसी क्लास में एडमिशन लिए फार्म का डिस्ट्रीब्यूशन होना था। पैरेंट्स को बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट के साथ पहुंचना था और फॉर्म को आन द स्पॉट फिल करना था। एडमिशन के लिए सिर्फ बच्चे की उम्र साढ़े तीन से साढ़े चार साल के बीच होनी अनिवार्य थी। यानी एडमिशन के लिए वही बच्चे एलिजीबिल होंगे जो 1 अक्टूबर 2009 से 30 सितम्बर 2010 के बीच पैदा हुए हों। सात सौ रुपए के फॉर्म के को भरने के साथ ही प्रत्येक पैरेंट के लिए नगर निगम से जारी बर्थ सर्टिफिकेट सब्मिट करना अनिवार्य था। इसके अलावा लेटेस्ट दो फोटोग्राफ ले जाना था।

निराश न हों, मंगलवार को भी मौका

बीती रात से ही सिटी में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। रात भर बारिश हुई। सुबह भी बारिश हो रही थी इसके बाद पैरेंट्स छाता लेकर सुबह सात बजे ही लाइन में लगने के लिए पहुंच गए थे। नौ बजे तक इतनी भीड़ हो गई कि दो घंटे के बाद स्कूल की ओर से फार्म बांटने के लिए नेक्स्ट डेट दे दी गई। अब ट्यूसडे को फार्म मिलेगा। स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि फार्म लेने के बाद सेम डेट में ही उसे जमा करना अनिवार्य है। इसलिए पैरेंट्स पूरी तैयारी के साथ स्कूल पहुंचें और फार्म भर के उसे जमा कर दें। यह तो हुई बड़े स्कूल की बात। छोटे स्कूलों में भी नर्सरी, प्रेप और क्लास फस्र्ट के लिए एडमिशन का प्रॉसेस इसी मंथ से शुरू हो जाएंगा। बच्चों के लिए नजदीक का स्कूल खोजने के साथ ही बड़े स्कूलों में दाखिला न मिल ने की स्थिति में ऑप्शन तलाशने के लिए भी पैरेंट्स की क्वैरी तेज हो गई हैं क्योंकि नर्सरी और केजी में एडमिशन आलमोस्ट सभी स्कूलों में ओपन हो चुका है। बड़े स्कूल नेक्स्ट मंथ के सेकंड वीक तक इसे क्लोज करने के मूड में हैं।

Parents से होगा interaction


सेंट मैरीज कान्वेंट में एडमिशन प्रॉसेस पूरा किए जाने के दौरान बच्चों के साथ ही पैरेंट्स का इंटरैक्शन एडमिशन कमेटी से होगा। इस दौरान उनसे बच्चों से जुड़ी सभी बातों की जानकारी ली जाएंगी। इसी के आधार पर फार्म की शार्टलिस्टिंग होगी। फॉर्म को शार्टलिस्ट किए जाने के बाद ही बच्चे की परफार्मेस के आधार पर एडमिशन के लिए बच्चों का नाम डिक्लेयर किया जाएगा। इसके बाद पैरेंट्स दाखिला लेने के लिए फीस जमा कर सकेंगे।

बिशप जानसन में भी शुरू हुआ prosses

बिशप जानसन स्कूल एंड कालेज में भी नर्सरी, लोवर केजी व अपर केजी में एडमिशन के लिए फॉर्म का वितरण शुरू हो गया है। सिटी में कालेज की गल्र्स व ब्वायज दोनों ब्रांच हैं। दोनों ही स्थानों पर फॉर्म मिलने लगा है। यहां भी नर्सरी में एडमिशन के लिए नगर निगम से जारी बर्थ सर्टिफिकेट लेकर आना अनिवार्य है। जबकि लोवर व अपर केजी में एडमिशन के लिए नर्सरी के सर्टिफिकेट के साथ निगम की ओर से जारी बर्थ सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य है।