-मौसम बदला, छह दिनों में 4.6 डिग्री नीचे आया न्यूनतम तापमान
-दिन का तापमान स्थिर रहने से मौसमी बीमारियों ने कसा शिकंजा
Meerut : थोड़ी देर से ही सही, ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह शाम लोगों को हल्की सिहरन का भी अहसास होने लगा है। बीते तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले तीन-चार दिनों में पारा और गिरेगा। पारे में आई गिरावट से सुबह और शाम मौसम में ठंडक महसूस की जाने लगी है।
गर्मी से राहत
आम तौर अक्टूबर के पहले सप्ताह में ठंडक महसूस होने लगती थी, लेकिन इस बार बरसात की तरह ठंड ने भी देर दस्तक दे दी है। बीते तीन चार दिनों से लोगों को इसका अहसास भी होने लगा है। सुबह पंखा बंद करना पड़ रहा है.13 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस था। 18 अक्टूबर का वह घटकर 15.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे यह साफ है कि मात्र पांच दिनों में 4.6 डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी आई है। हालांकि अधिकतम तापमान में वृद्वि हुई है। 13 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33.6 था, जो 18 अक्टूबर को बढ़कर 34.0 पर पहुंच गया।
बदलते मौसम में बरते सावधानी
-रात में पंखा चलाकर न सोएं।
-सुबह शाम गर्म कपड़े पहने ।
-जुकाम बुखार होने पर डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवा ले ।
सांस रोगियों को मुश्किल
मौसम में तेजी से हो रहे परिवर्तन और दिन रात के तापमान में भारी अंतर होने के कारण इस समय को संक्रमण काल भी कहा जाता है। ऐसे मौसम में बीमारियां तेजी से फैलती है। खासकर सांस के रोगियों के लिए मुसीबत बढ़ जाती है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फीजिशियन डॉ। एस के गुप्ता ने बताया कि इस समय में वायरल बुखार और जुकाम अधिकतर होता है।
पांच दिनो के तापमान पर एक नज़र
तारीख अधिकतम न्यूनतम
13 अक्टूबर 33.6 20.4
14 अक्टूबर 33.8 17.8
15 अक्टूबर 34.8 16.6
16 अक्टूबर 34.2 16.6
17 अक्टूबर 34.0 15.9
18 अक्टूबर 34.0 15.8
फोटो कैप्शन
बीते तीन दिन में लुढ़का पारा, भोर में महसूस होने लगी चादर की जरूरत