DEHRADUN : पिछले दो दिन पहाड़ों में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद दून सहित राज्य के मैदानी हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को मौसम आमतौर पर साफ रहने, लेकिन तापमान में कुछ और गिरावट आने की संभावना जताई है।

रविवार का गिरा तापमान

रविवार को शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान ख्म्.7 और न्यूनतम तापमान क्क्.फ् डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। सोमवार को तापमान में कुछ और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को ख्म् डिग्री से क्0 डिग्री सेल्सियस की बीच तापमान रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि दून में बारिश नाममात्र की ही हुई है, लेकिन ऊंचाई वाली पहाडि़यों पर हुई बर्फबारी के कारण देहरादून में गलन बढ़ी है और आने वाले कुछ दिन तक इसका असर रहने की संभावना है।