RANCHI : लगातार बढ़ते पारे से हलकान रांचीआइट्स को उड़ीसा में बने सायक्लोनिक सर्कुलेशन ने राहत दी है। गर्म हवाओं की स्पीड कम होने और तापमान में गिरावट से रांची का पारा फ्म् से घटकर फ्फ्.भ् डिग्री पर पहुंच गया। तापमान में आई गिरावट से मौसम सुहाना हो गया है।

सायक्लोनिक सर्कुलेशन

मौसम विज्ञानी ए वदूद ने बताया कि उड़ीसा में एक सायक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है और हवाओं की रफ्तार, जो क्भ् से फ्0 किमी प्रति घंटा थी, वह घट गई है। फिलहाल हवाओं की रफ्तार क्भ् किमी प्रति घंटा मैक्सिमम है। इससे बने सिस्टम से टेप्रेचर में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि रांची के अलावा जमशेदपुर में टेप्रेचर में गिरावट दर्ज की गई है और इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

शुष्क रहेगा मौसम

अगले चार दिनों का जो मौसम का पूर्वानुमान आईएमडी ने जारी किया है, उसके अनुसार रांची में मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहेगा। तीन अप्रैल को आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। ट्यूज्डे को रांची का दिन का टेप्रेचर फ्फ्.भ् डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो नॉर्मल से एक डिग्री नीचे है।

रिकॉर्ड क्999 के नाम

अप्रैल में रांची में मैक्सिमम टेप्रेचर का रिकॉर्ड फ्0 अप्रैल क्999 के नाम दर्ज है, जब रांची का दिन का तापमान ब्ख्.म् डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। अप्रैल में रांची का औसत मैक्सिमम टेप्रेचर फ्भ् डिग्री और औसत मिनिमम टेंप्रेचर ख्क्.ख् डिग्री सेल्सियस रहता है। रांची में अप्रैल और मई ही सबसे गर्म महीना होता है। जून में गर्मी थोड़ी कम होने लगती है।