- आंधी और हल्की बूंदाबांदी ने लखनवाइट्स को दी गर्मी से राहत

- कई इलाकों की गायब हुई बिजली

LUCKNOW: इतने दिनों से गर्मी की मार झेलते आ रहे लखनवाइट्स को आखिरकार गुरुवार को गर्मी से थोड़ी राहत नसीब हुई। धूल भरी तेज आंधी के साथ सिटी का मौसम बदल गया। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिसके बाद तापमान ठंडा हो गया और लोगों को गर्मी से काफी निजात भी मिली।

हो सकती है बारिश

गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए थे। तापमान कम था, मगर दोपहर होते-होते तेज धूप निकल आई और गर्मी के साथ उमस बढ़ गई। लेकिन शाम को भ् बजे के आस-पास मौसम अचानक बदल गया। गर्मी और उमस गायब हो गई और सारा आसमान धूल मिट्टी के कारण लाल नजर आने लगा। धूल मिट्टी के साथ तेज हवाओं ने रोड्स पर ट्रैफिक पर भी ब्रेक लगा दिया। तेज आंधी के कारण सिटी में होर्डिग्स फट गए और ज्यादातर इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। हालांकि इसके बाद लगातार पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिल गई।

यह रहा तापमान

मौसम आंचलिक विज्ञान केन्द्र के मुताबिक गुरुवार को सिटी का अधिकतम तापमान ब्क्.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से फ् डिग्री ज्यादा था, वहीं न्यूनतम तापमान ख्9.म् डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से फ् डिग्री ज्यादा रहा।

छाएंगे रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की भी सम्भावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान ब्क् और न्यूनतम ख्8 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।