- दून में वेडनसडे शाम आंधी के साथ हुई बारिश

DEHRADUN: दून में वेडनसडे को शाम के समय तेज आंधी के साथ बारिश हुई। आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। बारिश और आंधी के कारण शहर की रफ्तार थम गई। इसके साथ ही कई स्थानों पर बिजली के पोल और तारें भी गिर गई।

यातायात हुआ बाधित

दून में आंधी के कारण शहर में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। जिसके कारण शहर में जाम लग गया। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून के नगर क्षेत्र में दर्शन लाल चौक, लैंसडौन चौक, राजपुर, मालसी और नयागांव के पास पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। पेड़ काटने के लिए एसडीआरएफ की मदद लेनी पड़ी। इसके अलावा थाना रायवाला क्षेत्र में सत्यनारायण मंदिर के पास एक वाहन के ऊपर पेड़ गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घायल को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। ऋषिकेश क्षेत्र में गुमानीवाला के पास पेड़ गिरने से यातायात व्यवस्था बाधित हो गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों को हटाया। जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ।