- मौसम विभाग ने गर्म हवाएं चलने का अलर्ट किया जारी

- मिनिमम और मैक्सिमम टेंप्रेचर में 20 डिग्री सेल्सियस का फर्क

DEHRADUN: मंडे को पारे ने एक बार फिर उछाल ली और 40 के पार पहुंच गया। मैक्सिमम टेंपे्रचर 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो नार्मल से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। पिछले साल मई में मैक्सिमम टेंप्रेचर 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंडे को दून का मिनिमम टेंप्रेचर 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो नॉर्मल से 1 डिग्री सेल्सियस कम है।

गर्म हवाओं का अलर्ट

तेज गर्मी से दून के लोगों को फिलहाल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 3 या 4 दिन तक गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में टेंप्रेचर में और वृद्धि होने की संभावना भी जताई गई है।

फॉरेस्ट फायर की घटनाएं बढ़ीं

टेंप्रेचर में बढ़ोतरी के साथ ही राज्य के जंगलों में आग लगने की घटनाओं में भी बढ़ोत्तरी हुई है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंडे शाम तक जंगलों में आग लगने की 717 घटनाएं दर्ज की गई हैं। अब तक 1176 हेक्टेयर जंगल जलने का अनुमान है। पिछले दो दिन से हर दिन 20 से ज्यादा घटनाएं हो रही हैं।