छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : शुक्रवार की शाम को शहर के लगभग सभी इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। टेल्को व गोलमुरी इलाके में बाकी जगहों के मुकाबले ज्यादा देर बूंदा-बांदी हुई। इस दौरान बादल भी गरजते रहे। मौसम विभाग ने पहले ही इस बाबत पूर्वानुमान किया था। अब शनिवार को शाम के समय हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है, लेकिन रविवार को ठीक ठाक बारिश होगी। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 11 फरवरी, यानी रविवास से 13 फरवरी तक रुक-रुक कर ठीक-ठाक बारिश होगी।

चढ़ा था तापमान

पिछले सप्ताह तापमान बढ़ने के साथ अच्छी धूप भी खिली थी। इसके बाद लोगों को सर्दी से राहत मिली थी। इसी बीच मौसम ने करवट ली। शुक्रवार को हुई रिमझिम बारिश के बाद फिर से शहर का पारा गिर गया है। शहर का न्यूनतम पारा गुरुवार के मुकाबले 1.6 डिग्री नीचे चला गया तो अधिकतम तापमान में भी 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा तो अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल रहने के दौरान शहर का अधिकतम तापमान घटेगा, जिसके कारण दिन में ठंड का अहसास होगा।

निम्न दबाव बनने से हो रही बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक निम्न दबाव बनाने के कारण शहर में बारिश हो रही है। पिछले वर्ष फरवरी माह में बारिश नहीं हुई थी। विभाग का अनुमान है कि इस वर्ष फरवरी माह में अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा के अनुसार 12 और 13 फरवरी को होने वाली बारिश के साथ ओले पड़ने की भी आशंका है। इस दौरान बादल भी खूब गरजेंगे। आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

शहर का संभावित तापमान

तिथि - अधि। - न्यून।

10 - 32.0 - 15.0

11 - 32.0 - 15.0

12 - 31.0 - 16.0

13 - 30.0 - 14.0

14 - 32.0 - 15.0

15 - 30.0 - 15.0