RANCHI: गुलाबी ठंड ने राजधानी को अपने आगोश में ले लिया है। शरीर को छूकर गुजरनेवाली हवा सुबह शाम ठंड का एहसास कराने लगी है। ठंड बढ़ते ही स्वेटर और जैकेट की बिक्री बढ़ गई है और कोरियन कंबल का बाजार भी गरमा गया है। रविवार को रांची में दिन का तापमान ख्म्.ब् डिग्री रिकार्ड किया गया, वहीं रात का तापमान क्फ्.ख् डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन और रात के तापमान में लगभग क्फ् डिग्री का अंतर है। इससे लोगों को रात में कंबल ओढ़ कर सोना पड़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राजधानी में क्7 और क्8 नवंबर को बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे ठंड बढ़ने के आसार हैं।

दिन गर्म, रात सर्द

भारत मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक बीके मंडल ने बताया कि गुलाबी ठंड के आगोश में सिटी आ चुकी है। झारखंड में आमतौर पर नवंबर से फरवरी तक ठंड रहती है। इनमें दिसंबर और जनवरी में ठंड का असर अधिक रहता है। पर्यावरणविद् डॉ नितिश प्रियदर्शी ने बताया कि शहर में गुलाबी ठंड का असर दिख रहा है। इसमें दिन में तो गर्मी महसूस होती है, पर शाम होते ही ठंड का असर दिखने लगता है।

बॉक्स

सेहत का रखें ध्यान

रिम्स के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ हेमंत नारायण राय ने बताया कि ठंड की शुरुआत होते ही लंग्स की बीमारियां प्रकट हो जाती हैं, वहीं हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में हार्ट के मरीज धूप निकलने के बाद ही घूमने के लिए जाएं। ब्लड प्रेशर के मरीज अपनी दवाओं की डोज डॉक्टर से मिलकर एडजस्ट करा लें। ठंड में अस्थमा और सीओपीडी का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें।