दिन के तापमान में आई दो डिग्री सेल्सियस की कमी

DEHRADUN : आने वाले दिनों में देहरादून के मौसम में कुछ और ठंडक बढ़ सकती है। शनिवार को राज्य की ऊंची पहाडि़यों पर हुई हल्की बारिश और बर्फबारी का असर आने वाले दिनों में देहरादून के मौसम पर भी पड़ सकता है। इस बीच चार दिन पहले की तुलना में दून में दिन के तापमान में करीब ख् डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। हालांकि दो दिन पहले के मुकाबले यह तापमान कुछ कम है।

अभी सामान्य से अधिक तापमान

देहरादून में शनिवार को अधिकतम तापमान ख्9.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से ख् डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि चार दिन पहले अधिकतम तापमान में फ्क्.फ् डिग्री सेल्सियस था और दो दिन पहले ख्7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। शनिवार को न्यूनतम तापमान में पिछले दिनों के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान क्फ्.म् डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से क् डिग्री अधिक है।

चोटियों पर बर्फबारी से पड़ेगा असर

शनिवार को उत्तराखंड की ऊंची पहाडि़यों पर कई जगह हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ऊंची पहाडि़यों में बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना है। पहाड़ों में होने वाली इस बर्फबारी का असर देहरादून सहित राज्य के उन सभी मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ने की संभावना है, जहां अभी दिन का तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है।

ख् से फ् डिग्री गिर सकता है तापमान

ऊंची पहाडि़यों पर पड़ रही बर्फ का असर कुछ दिन बाद देहरादून में दिन के तापमान में कमी के रूप में पड़ सकता है। अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में दून के अधिकतम तापमान में ख् से फ् डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है। इसके बाद दून का तापमान सामान्य अथवा सामान्य से कुछ कम हो सकता है।