- पछुआ हवा के झोकों से शहर में कोहरे का कहर रहेगा हावी

- पर्वतों से आ रही हवा में मौजूद नमी ठिठुरने पर कर रही मजबूर

<

- पछुआ हवा के झोकों से शहर में कोहरे का कहर रहेगा हावी

- पर्वतों से आ रही हवा में मौजूद नमी ठिठुरने पर कर रही मजबूर

BAREILLY:

BAREILLY:

लुढ़कते पारे के कड़क रुख ने वेडनसडे को भी बरेलियंस को सताया। सुबह करीब 8 बजे तक धूप खिली लेकिन दिन भर सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा। ठंड के इन तेवरों का असर टेंप्रेचर पर दिख रहा है। वेदर एक्सपर्ट डॉ। एचएस कुशवाहा के अनुसार पश्चिमी हवा और पर्वतीय क्षेत्रों में पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से शहर को अभी कोहरे का कहर सहना पड़ेगा। बारिश के बाद कोहरा कम होगा लेकिन ठंड और बढ़ जाएगी।

कुछ यूं रहा शहर का माहौल

पिछले दो दिनों से कोहरा ढलती रात के साथ शहर को पूरी तरह ढंक दे रहा है। शहरवासियों को सुबह शहर कोहरे में गुम मिला। वहीं, चल रही ठंडी हवा ने लोगों को ठिठुरन का अहसास कराया। सुबह जरूरी कार्य होने पर ही लोग पूरी तरह से कवर होकर घरों से बाहर निकले। नगर निगम के जलाए अलाव के पास लोगों की भीड़ दिखाई दी तो दूसरी ओर, अपने स्तर से भी लोग ठंड से खुद को बचाने का प्रयास करते दिखे। हेलमेट से परहेज करने वाले बाइकर्स भी हेलमेट और मफलर से कवर्ड दिखे। दोपहर करीब क्ख् बजे मौसम साफ होने के बाद शहर के मार्केट में हलचल दिखाई दी, जबकि क्ख् बजे से पहले तक सड़कें राहगीर का इंतजार कर रही थी।

गिरता जा रहा टेंप्रेचर

शहर में पिछले एक हफ्ते के रिकॉर्ड पर गौर करें तो पछुआ हवा और पर्वतों की बर्फबारी से मैक्सिमम और मिनिमम टेंप्रेचर में गिरावट दर्ज हो रही है। पारा स्थिर न होने से शहर में ठंड बढ़ती जा रही है। एक हफ्ते में टेंप्रेचर करीब भ् डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का है।

डेट मैक्सिमम मिनिमम

ख्0 दिस। ख्ख्.क् भ्.म्

क्9 दिस। क्म्.0 भ्.फ्

क्8 दिस। क्9.0 भ्.7

क्7 दिस। क्8.0 म्.7

क्म् दिस। क्8.8 9.फ्

क्भ् दिस। क्8.0 क्क्.9

नोट - मौसम विभाग से प्राप्त टेंप्रेचर डिग्री सेल्सियस में

पश्चिमी हवा और शहर में हुई बारिश की वजह से घना कोहरा बन रहा है। लोगों को अभी कुछ दिन और कड़ाके की ठंड सहनी पडेगी। बारिश के बाद कोहरा थमेगा लेकिन शीतलहर शुरू हो जाएगी।

डॉ। एचएस कुशवाहा, वेदर एक्सपर्ट