कानपुर। पहाड़ों पर इन दिनों बर्फबारी की गति थोड़ी धीमी हुई है। हिमाचल प्रदेश में तो कल रविवार की सुबह धूप खिली रही। वहीं मैदानी इलाकों में भी माैसम का मिजाज लगभग सामान्य है। यहां बस इन दिनों कोहरा ही सुबह के समय कई राज्यों को अपने आगोश में लिए रहता है। ऐेसे में अगर उत्तर-पश्चिम भारत की बात करें तो आज भी हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा रहेगा। इसके अलावा पंजाब, राजस्थान, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और बिहार में भी कुछ स्थानों पर घना कोहरा रहेगा।

24 घंटे में एक बार फिर तेजी से यहां बदलेगा माैसम

हालांकि अगले 24 घंटे में एक बार फिर हिमाचल प्रदेश उससे सटे जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड राज्य में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। माैसम विभाग की मानें तो हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी से 8 फरवरी तक फिर से सक्रिय रहेगा। इसकी वजह से जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड हालात बिगड़ सकते हैं। इसका असर उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी रहेगा। हरियाणा, चंडीगढ़ , दिल्ली और उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश आदि में हवाएं तेज चलेंगी। कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है।

National News inextlive from India News Desk